सूबे में एमडीएम से अलग होंगे शिक्षक : ब्रजनंदन
नवादा : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा ने कहा है कि नवादा क
नवादा : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा ने कहा है कि नवादा की तरह पूरे सूबे में शिक्षक मध्याह्न भोजन योजना से अलग रहेंगे। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को एमडीएम के मुद्दे पर राज्य कमेटी की बैठक होगी, इसके बाद पूरे बिहार में मध्याह्न भोजन योजना को स्थगित कर दिया जाएगा। वे जिला प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय का सदस्य होने के नाते कई बार शिक्षकों की समस्या को उठाया, लेकिन सरकार का तनिक भी ध्यान इस ओर नहीं गया। उन्होंने कहा कि शिक्षक परेशान हैं और बाध्य होकर आंदोलन के मूड में हैं। उन्होंने नवादा में एमडीएम से अलग रहने पर शिक्षकों को धन्यवाद भी दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन नहीं देने पर संघ चुप बैठने वाली नहीं है। जबतक समान वेतन नहीं दिया जाएगा, तबतक सरकार को चैन से रहने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों के साथ शिक्षा समिति का खाता संचालन का मुद्दा भी सरकार के समक्ष पुरजोर ढंग से उठाया जाएगा। ताकि शिक्षक स्वतंत्र होकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें। प्रेस वार्ता से पहले संघ के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा, वरीय उपाध्यक्ष रामावतार पांडेय व कार्यालय सचिव मनोज कुमार का भव्य स्वागत किया गया। जिले के शिक्षक नेताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष ¨बदेश्वरी प्रसाद ¨सह, प्रमंडलीय अध्यक्ष जयराम शर्मा, ब्रजकिशोर प्रसाद ¨सह, अयोध्या पासवान, संजय भारती, अशोक कुमार, अर्जुन ¨सह, शंभू ¨सह, गौतम कुमार, राजेश कुमार, शमशेर आलम, मिथलेश प्रसाद ¨सह, अनिल ¨सह, प्रफूल्ल कुमार, डॉ. रविशंकर, सुरेश प्रसाद ¨सह, दिनेश्वर पासवान, छोटेनारायण ¨सह, जयराम ¨सह, केबी ¨सह, राजनंदन कुमार आदि उपस्थित थे।