खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का जलवा
नवादा। रजौली प्रखण्ड के इन्टर विद्यालय मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्व शुक्रवार को विद्याल
नवादा।
रजौली प्रखण्ड के इन्टर विद्यालय मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्व शुक्रवार को विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष डा. सुनीता यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में अम्बेदकर आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय छपरा, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, महादलित विद्यालय घसियाडीह, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 100 मी. दौड़, उँची कूद, लंबी कूद में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले प्रतिभागी को स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा। इस मौके पर प्रधान शिक्षक अनिल कुमार, सदानंद प्रसाद इण्टर विद्यालय के प्राचार्य राधाकृष्ण मंडल, एमएलसी प्रतिनिधि अवधेश यादव, इन्टर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बालकृष्ण प्रसाद यादव, शिक्षक संजय कुमार, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी राम विनोद झा, जदयू के महासचिव सुभाष यादव, कस्तूरवा गाँधी विद्यालय के वार्डन रेखा कुमारी आदि उपस्थित थे।
------------
प्रधानाध्यापिका ने छात्रा को पीटा
संवाद सहयोगी, रजौली (नवादा): प्रखण्ड के मध्य विद्यालय तारगीर की प्रधानाध्यापिका कुमारी माधुरी ने सप्तम वर्ग में पढ़नेवाली छात्रा हसन इमाम की 12 वर्षीया पुत्री नौरेन खातुन को बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्रा विद्यालय में ही बेहोश होकर गिर गई। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहाँ चिकित्सा पदाधिकारी डा0 दिलीप कुमार ने इलाज कर छात्रा को होश में लाया। बच्चों के झगड़े में प्रधानाध्यापिका ने उसकी पिटाई की। शिकायत प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी राम विनोद झा से की गई है।