खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
सदर प्रखंड के गोनावां गांव स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसके पूर्व स्कूली ब'चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।
सदर प्रखंड के गोनावां गांव स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसके पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालय निदेशक परमानंद ¨सह समेत शिक्षकों व छात्र-छात्राओं द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के बीच रामानुज,चाणक्या व आर्यभट्ट समूह बनाकर प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें गोला फेंक,रस्सी दौड़, जलेबी दौड़ समेत कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान रामानुज समूह ने प्रथम,चाणक्या ने द्वितीय एवं आर्यभट्ट ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से तीनों समूह के सफल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर कुमार चुन्नु, दीपक कुमार तरुण,विवेक कुमार, राजा वर्मा, वेद प्रकाश, निरंजन कुमार, नवीन कुमार, सुमन कुमारी नेहा,¨सटू आदि उपस्थित थे।