Move to Jagran APP

रजौली इंटर विद्यालय में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ

सोमवार से रजौली इंटर विद्यालय में स्मार्ट क्लास की शुरूआत हुई। इसके लिए विद्यालय में बड़ी स्क्रीन का एक टेलीविजन लगाया गया है। एसडीओ चंद्रशेखर आजाद ने फीता काटकर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 11:18 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 11:18 PM (IST)
रजौली इंटर विद्यालय में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ
रजौली इंटर विद्यालय में स्मार्ट क्लास का हुआ शुभारंभ

सोमवार से रजौली इंटर विद्यालय में स्मार्ट क्लास की शुरूआत हुई। इसके लिए विद्यालय में बड़ी स्क्रीन का एक टेलीविजन लगाया गया है। एसडीओ चंद्रशेखर आजाद ने फीता काटकर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

मौके पर एसडीओ ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए नई तकनीक के आधार पर पढ़ाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि शिक्षा में कंप्यूटर युग चल रहा है। किसी भी विषय के बारे में अगर कोई जानकारी चाहिए तो स्मार्ट क्लास आपको यह सुविधा प्रदान करेगी। अगर जीवन में आगे बढ़ना हो और कुछ लक्ष्य की प्राप्ति करनी हो तो सीमित संसाधनों के रहते हुए भी कड़ी मेहनत के बल पर प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा को और भी बेहतर बनाने के उद्देश्य से बिहार शिक्षा परिषद के निदेशक द्वारा इस सॉफ्टवेयर का लांच किया गया। जिसके माध्यम से उच्च विद्यालयों व प्लस 2 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत की गई है। डिजिटल युग में अब हर विषयों की शिक्षा सरल तरीके से प्राप्त की जा सकती है। नवादा जिले में सभी हाई स्कूल व प्लस टू विद्यालयों को स्मार्ट क्लास से जोड़ने की कवायद जारी है। उन्होंने कहा पढ़ाई के दौरान आप कितनी शिक्षा ग्रहण कर पाते हैं, कितनी जानकारियों को आत्मसात कर पाते हैं और कितने प्रकार के विषयों को खुद में समाहित करने की इच्छा शक्ति रखते हैं, यह किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठ कर ही स्वयं का आकलन किया जा सकता है। पढ़ाई को लेकर कभी भी अपने ऊपर निराशा हावी होने ना दें। आपकी सफलता से न केवल रजौली बल्कि पूरा बिहार गौरवान्वित होगा।

हमारे देश व राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हम अपनी प्रतिभा के बल पर चांद तक पहुंच गए। पूर्व की शिक्षा और आज के वर्तमान शिक्षा में काफी फर्क आ गया है। पहले इतनी सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पाती थी, अब डिजिटल युग में छात्र-छात्राओं के बेहतर पढ़ाई के लिए कई प्रकार की सुविधाएं है। इसमें अब ऑनलाइन सुविधाएं भी शामिल हो गई है। आप अपने हुनर का प्रदर्शन किसी भी क्षेत्रों में कर सकते हैं। सकारात्मक सोच के बल पर ही बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है।

विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र कुमार घोष ने कहा कि बिहार शिक्षा परिषद के निदेशक कुंदन कुमार ने इस नए व अनोखे स्मार्ट क्लास की शुरुआत बिहार में की है। धीरे-धीरे बिहार के और भी जिलों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई कराई जाएगी। सभी प्रकार की विषयों की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। बच्चे अपने पसंद के विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मौके पर पूर्व प्राचार्य बालकृष्ण यादव, कविद्र कुमार सिंह, बिदेश्वरी प्रसाद, प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार तरुण, संजीव रंजन, विपिन भारती, अनूप कुमार, पंकज कुमार, शंकर प्रसाद महतो, प्रतिमा कुमारी समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.