बीके साहू इंटर विद्यालय के प्राचार्य दी गई विदाई
अपनी कर्मठता और अनुशासन को लेकर विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे बीके साहू इंटर विद्यालय वारिसलीगंज के प्राचार्य सुधीर कुमार राय को उनके सेवानिवृत होने पर मंगलवार को विदाई दी गई।
नवादा । अपनी कर्मठता और अनुशासन को लेकर विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे बीके साहू इंटर विद्यालय वारिसलीगंज के प्राचार्य सुधीर कुमार राय को उनके सेवानिवृत होने पर मंगलवार को विदाई दी गई। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। उनके दीर्घायु और स्वस्थ्य रहने की लोगों ने कामना की। साथ ही विद्यालय का प्रभार लेने वाले प्रभारी मो. एजाज रसूल को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक अरुणा देवी, प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष नर्मदेश्वर शर्मा पन्ना, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार रामरतन प्रसाद सिंह रत्नाकर, मुखिया राजकुमार सिंह, विद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. गोविद जी तिवारी, रापा काश्यपे, रामनंदन प्रसाद, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित खेल शिक्षक अलखदेव प्रसाद यादव, चकवाय इंटर विद्यालय के प्रभारी संजय कुमार उर्फ बिहारी, शेखपुरा माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवि कुमार सहित मगध प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के दर्जनों पदाधिकारी व स्कूल के शिक्षक-छात्र आदि मौजूद थे।
इस मौके पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान शिक्षक यशपाल गौतम द्वारा सम्मान पत्र और विक्रम आनंद ने स्मृति पत्र श्रद्धाभाव के साथ समर्पित किया। मंच का संचालन राकेश रोशन ने किया।