बिहार में अवैध अभ्रख खदान धंसने से छह मजदूर दबे, मौत की आशंका
बिहार के नवादा में एक अभ्रक खदान धंसने से करीब छह मजदूरों के दब जाने की आशंका है। खदान में अभ्रक का अवैध उत्खनन हो रहा था।
By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 10:29 AM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 07:52 PM (IST)
style="text-align: justify;">पटना [जेएनएन]। बिहार के नवादा में अभ्रक की अवैध खदान धंस जाने के कारण आधा दर्जन मजदूरों की मौत की आशंका है। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार नवादा के रजौली स्थित सवैयाटांड में एक अवैध अभ्रक खदान में चाल धंस गई। दुर्घटना के समय खदान में मौजूद आधा दर्जन से अधिक मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। उनके खदान में दबे होने की आशंका है।
विदित हो कि यह खदान 'शारदा माइन्स' कंपनी की है। खदान में अभ्रक का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। आरोप है कि इलाके में पुलिस-प्रशासन व विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से अभ्रक का चोरी-छिपे उत्खनन लंबे समय से होता आ रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें