विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवादा: पहाड़ किनारे सरकंडा पंचायत बना सब्जी का हब, 50 बीघे में हो रही खेती

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:34 PM (IST)

नवादा के गोविंदपुर प्रखंड स्थित सरकंडा पंचायत सकरी नदी के किनारे सब्जी उत्पादन का केंद्र बन गया है। यहां 50 ...और पढ़ें

सरकंडा पंचायत बना सब्जी का हब (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

सरकंडा पंचायत बना सब्जी का हब (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. सरकंडा पंचायत सब्जी उत्पादन का प्रमुख केंद्र।

  2. 50 बीघा से अधिक भूमि पर खेती।

  3. महावरा घाट पुल से किसानों को सुविधा।

संवाद सूत्र, गोविंदपुर(नवादा)। प्रखंड़ के सरकंडा पंचायत तो सकरी नदी के उस पार पहाड़ के किनारे तथा बिहार के राज्य के अंतिम व झारखंड के बॉर्डर के पास बसा पंचायत छह गांव का पंचायत है। इस पंचायत में उपजाऊ मिट्टी रहने के कारण खेती की अच्छी पैदावार माना जाता है। 

इस कड़ी में सब्जी की खेती भी यहां किसान का करते है। तथा किसान की जीवन यापन के लिये मुख्य रूप से सब्जी की खेती करते है। बताया जाता है कि इस पंचायत में 50 बीघा से ज्यादा खेत मे सब्ज़ी का खेती करते है।और गोविंदपुर प्रखंड़ के मुख्य मुख्य बाजार में बेच देते है। 

गोविंदपुर प्रखंड़ मुख्यालय से दक्षिण की ओर सकरी नदी के उस पार सरकंडा पंचायत है।और इस पंचायत में मुख्य चार गांव के अलावा अन्य कई छोटे छोटे मोहल्ला टाइप गांव है।सरकंडा,महावरा,ढेलुआ,पिपरा समेत छोटे छोटे सेखोपुर सराय,पाक पर अन्य कई गांव है। 

सब्जी की खेती कर रहे किसान 

इस पंचायत में सबसे ज्यादा खेती पिपरा,सरकंडा तथा शेखोपुरसराय के किसान दूर दूर क्षेत्रो में सब्जी का उत्पादन का कार्य करते है।बताया गया कि 50 बीघा से ज्यादा खेत मे विभिन्न विभिन्न प्रकार के सब्ज़ी का उत्पादन करते है। 

सब्जियों के प्रकार  

इस पंचायत में विभिन्न विभिन्न प्रकार की सब्ज़ी का उत्पादन जैसे गोभी,मूली,भिंडी,नेनुआ,कद्दू,झिंगी,बैगन मिर्ची,फलदार में आम,अमरूद,तरबूज,लालमी समेत अन्य कई फलदार का बगीचा समेत कुछ नई सब्ज़ी ब्रोकली,चुकंदर तथा फ्रस्बीन की खेती किसान कर रहे है। 

क्या कह रहे है किसान 

सरकंडा गांव के अलखदेव प्रसाद,शंकर प्रसाद,पिपरा के सूरज प्रसाद,राजकुमार,उद्दल प्रसाद,महेंद्र प्रसाद, मुरली प्रसाद,शिव पूजन प्रसाद,मदन प्रसाद समेत कई किसान ने बताया कि हमलोगों को सब्ज़ी का खेती करना मुख्य स्रोत है।और हमारी जीविका का मुख्य साधन यही है। हमलोग चार गावों के दर्जनों किसान एक दो बीघा में सब्जी का खेती कर बाजारों में बेच देते है।

C-189-1-PAT1140-443088

सरकंडा के तीन चार किसान तो सब्ज़ियों के अलावा मछली,बतख समेत मुर्गा का भी पालन करते है। इन सभी किसानों ने बताया कि सकरी नदी के उस पार गोविंदपुर बाजार जाना होता है तो काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। 

लेकिन अब जब सकरी नदी के महावरा घाट पर पुल का निर्माण जोर शोर से चल रहा है तो अब दिक्कत की बात नही होगी।इस तरह प्रखंड़ के सरकंडा पंचायत खुशहाल पंचायत होने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें- आलू की खेती में बंगाल ज्योति, पोखराज और चंद्रमुखी किसानों की पसंद; मगर मुनाफे की भी सता रही चिंता