श्रद्धाजंलि सभा आयोजित
संसूनारदीगंज पेशनर भवन नारदीगंज में गुरुवार को श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर
संसू,नारदीगंज : पेशनर भवन नारदीगंज में गुरुवार को श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेहरू स्मारक इंटर विद्यालय नारपुर पकडिया के सेवानिवृत प्रभारी प्राचार्य सह हंडिया निवासी तनिक प्रसाद के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर अश्रुपूर्ण नेत्रों से श्रद्धाजंलि दी गई। उनका निधन 28 अक्टूबर को हृदयगति के रूक जाने से हंडिया गांव स्थित पैतृक आवास पर हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर समाज के प्रखंड अध्यक्ष रामधनी प्रसाद ने की। मौके पर सचिव श्रीकांत सिंह,मुन्द्रिका प्रसाद सिंह,चंद्रिका प्रसाद सिंह,कामता प्रसाद,रघुनंदन प्रसाद,रामशरण सिंह,बीरेन्द्र प्रसाद समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से शिक्षा जगत के साथ समाज व परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। इधर, सेवानिवृत प्रभारी प्राचार्य तनिक प्रसाद के निधन पर पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव सिंह,सेवानिवृत शिक्षक उपेन्द्र सिंह,जदयू पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने दु:ख प्रकट किया है।