देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
अकबरपुर पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह तरौनी गांव में छापामारी कर अवैध शराब पाउच के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 02:50 AM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 02:50 AM (IST)
नवादा। अकबरपुर पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह तरौनी गांव में छापामारी कर अवैध शराब पाउच के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इस बावत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर करोबारी को जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के अनुसार तरौनी के रामवली रजवार द्वारा घर में झारखंड निर्मित अवैध शराब के देशी पाउच की बिक्री किये जाने की गुप्त सूचना के आलोक में अहले सुबह उसके घर की तलाशी ली गई। इस क्रम में शराब का 5 पाउच बरामद हुआ। उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें