Move to Jagran APP

प्रखंड में पेयजल के लिए बनी गंभीर समस्या

भूमि जल का स्तर नीचे चले जाने से प्रखंड के अधिकांश गावों में लगे हैंडपंप सूख गए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 06:42 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 06:42 PM (IST)
प्रखंड में पेयजल के लिए बनी गंभीर समस्या
प्रखंड में पेयजल के लिए बनी गंभीर समस्या

नवादा। भूमि जल का स्तर नीचे चले जाने से प्रखंड के अधिकांश गावों में लगे हैंडपंप सूख गए। जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गई है। हर गांव में दो पहाड़ी चापाकल ठीक ठाक हैं जिसके चलते ग्रामीणों को पानी के लिए सुबह से शाम तक लाइन लगाकर पानी भरना पड़ता हैं। वर्षा के अभाव में भूजलस्तर नीचे चले जाने से सभी बो¨रग भी फेल हो चुके हैं। फलत: पटवन के अभाव में खेतों में बोएं गए धान की बिचड़े सूख रहे हैं तथा धान रोपनी पर भी संकट के बादल मडरा रहे हैं। सुरेंद्र माहतो, सुनिल ¨सह आदि किसानों ने बताया कि अगर दो चार दिनों के अंतराल वर्षा नहीं हुई तो पुरे प्रखंड में पेयजल की गम्भीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी तथा सूखे की सम्भावना प्रबल हो जाएगी। किसानों ने बताया कि खेतों में लगे भदई फसलें जैसे अरहर, उरद, मडुआ, मकई, बाजरा, मूंगफली, सब्जियां आदि सूख रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.