एसडीओ व बीडीओ ने किया छठ घाट का निरीक्षण
एसडीओ चंद्रशेखर आजाद व बीडीओ प्रेम सागर मिश्रा ने सोमवार की सुबह रजौली के छठ घाटों का निरीक्षण किया।
एसडीओ चंद्रशेखर आजाद व बीडीओ प्रेम सागर मिश्रा ने सोमवार की सुबह रजौली के छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई व सुरक्षा का जायजा लिया। एसडीओ ने रजौली के दोनों छठ घाटों पर समुचित साफ-सफाई कराने की बात कही। साथ ही छठ व्रतियों के लिए घाट पर कपड़ा बदलने के लिए चें¨जग रुम की विशेष व्यवस्था करने की भी बात कही, ताकि छठव्रतियों को कोई परेशानी ना हो। शुद्ध पेयजल के लिए पीएचइडी विभाग को निर्देशित किया। एसडीओ ने कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में बड़ी वाहनों का प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। मौके पर टकुआटांड़ मुखिया पति नवशीष कुमार, रजौली पूर्वी के मुखिया सुरेश साव, रजौली पश्चिमी के भोली ¨सह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
अर्घ्यदान के लिए घाट पर हुई पानी की व्यवस्था
संसू, हिसुआ : नगर पंचायत सदस्यों द्वारा छठव्रतियों के लिए अर्घ देने के लिए पानी की व्यवस्था की गई। तमसा नदी छठ घाट पर पानी नहीं रहने के चलते कृत्रिम जलाशय का निर्माण कराया गया है। नदी में जेसीबी के सहारे कुंड बनाया गया तथा उस कुंड की सतह में प्लास्टिक बिछाकर उसमें प¨म्पग सेट के सहारे जल भरा गया। मुख्य पार्षद कुन्ती देवी ने कहा कि वर्षा नहीं होने से नदी सूखी हुई थी। छठव्रतियों को होने वाली समस्या को देखते हुए नदी में कृत्रिम जलाशय का निर्माण कराया गया है। छठ घाट परिसर की साफ-सफाई व रोशनी की भी व्यवस्था नगर पंचायत की ओर से की गई है। उप मुख्य पार्षद शम्भू शर्मा ने कहा कि छठव्रतियों के लिए स्वच्छ पेयजल व फल की व्यवस्था भी की जा रही है। मौके पर पूर्व मुख्य पार्षद दिलीप कुमार, पूर्व पार्षद अशोक कुमार, पवन गुप्ता, गया यादव, गोपाल चौधरी, पार्षद अशोक चौधरी, विनोद कुमार, समाजसेवी उमेश यादव, छोटी यादव सहित दर्जन भर लोग उपस्थित थे।
जेसीबी के सहारे नदी में की गई खोदाई
संसू, गो¨वदपुर : प्रखंड के विभिन्न जगहों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए जेसीबी के सहारे नदी व आहर की खोदाई कराई गई है। कांग्रेसी नेता विकास कुमार ने आहर की खोदाई कराकर उसमें पानी की व्यवस्था कराई है। छठ घाट जाने वाले रास्तों में भी सफाई कराई गई। दुर्गा पूजा समिति के ओर से दर्शन, कुतरूचक अवनैया छठ घाटों पर साफ सफाई कराई गई है।
चुआं के पानी से प्रसाद बनाने को मजबूर हुए छठव्रती
संसू, रोह : सकरी नदी में पानी नहीं रहने के कारण श्रद्धालुओं ने नदी में चुआं खोद कर खरना के प्रसाद हेतु पानी लिया। ऐसी मानता है कि खरना के प्रसाद के लिए पवित्र जल नदी या सरोवरों से लिया जाना चाहिए। परंतु इस बार नदी में पानी नहीं रहने के कारण छठव्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने सूखी हुई नदी में काफी मशक्कत से बालू को हटाकर पानी निकाला तथा उस पवित्र जल को बर्तन में भरकर खरना के प्रसाद हेतु अपने-अपने घर ले गए। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने पर छठ व्रतियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि रोह प्रखंड के ओहारी, कुंज, नजरडीह, डुमरी, मरूई, सिउर आदि पंचायत के अधिकांश छठ व्रती सकरी नदी की जलधारा में ही प्रत्येक वर्ष अर्घ्य देते हैं।
मुखिया ने कराया छठ घाट की सफाई
संस, नवादा : अकबरपुर प्रखंड के बलिया बुजुर्ग पंचायत की मुखिया बिन्नी कुमारी के पति पूर्व मुखिया नरेश कुमार मालाकार ने सोमवार को बलिया बुजुर्ग गांव में अर्घ्यदान के लिए जेसीबी के सहारे छठ घाट की सफाई कराई। ग्रामीण पप्पू यादव, सरोज ¨सह, विपिन ¨सह आदि ने बताया कि हर वर्ष मुखिया द्वारा छठ घाटों की सफाई कराई जाती है। रास्ते में तोरणद्वार और रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष आलोक कुमार, अमित कुमार, जितु कुमार आदि लोग मौजूद थे।