पेयजल संकट से जूझ रहे अनुसूचित परिवार ने प्रखंड कार्यालय पर किया हंगामा
प्रखंड कार्यालय के चाहरदीवारी से सटे पकरी गांव के अनुसूचित परिवार की महिला-पुरुषोंल
प्रखंड कार्यालय के चाहरदीवारी से सटे पकरी गांव के अनुसूचित परिवार की महिला-पुरुषों ने गुरुवार को प्रखंड कार्यलय पर जमकर बबाल काटा। इस गांव के वार्ड संख्या 1 के संजय पासवान ने बताया कि वार्ड में लगभग 150 अनुसूचित परिवार हैं। जहां मात्र एक पहाड़ी चापाकल चल है। जलस्तर नीचे चले जाने के कारण अधिकांश चापाकल से पानी निकलना बंद हो गया है। जिसके कारण पीने का पानी का संकट है। लोग कई-कई दिनों तक स्नान नहीं कर पा रहे हैं। मवेशियों को भी पिलाने के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है। वहीं वार्ड संख्या 2 के राजेन्द्र रविदास, आशा देवी,बच्ची देवी,सुदमिया देवी आदि ने बताया कि इस टोले भी लगभग एक सौ घर अनुसूचित परिवार के हैं। परन्तु एक भी सरकारी चापाकल नहीं है। कुछ घरों में चापाकल है परन्तु पानी ही नहीं गिरता है। जिसके कारण काफी दूर से पानी लाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो ही है। उन्हें चूल्हा-चौका से लेकर सभी प्रकार के कार्य निपटाने के लिए हर वक्त पानी की जरूरत पड़ती है। प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते- लगते थक गए पर कोई सुनने को तैयार ही नहीं हैं। पदाधिकारियों की कानों पर जू तक नहीं रेंगती है। अगर यही हाल रहा तो हमलोग नवादा-जमुई पथ को जाम कर देंगे।