बरेव गांव में होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रखंड के बरेव गांव स्थित काली मंदिर परिसर में 9 और 10 नवंबर को भव्य सांस्कृतिक।
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 05:43 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 05:43 PM (IST)
नवादा। प्रखंड के बरेव गांव स्थित काली मंदिर परिसर में 9 और 10 नवंबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्थानीय मुखिया संतोष कुमार ¨सह करेंगे। काली पूजा समिति के तत्वाधान में दीपावली के अवसर पर 2 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में नाटकों का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए बाहरी कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है जो अपने-अपने कला की प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मुखिया संतोष कुमार ¨सह ने बताया कि आपसी प्रेम सद्भाव बढ़ाने के उद्देश्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में रामाश्रय ¨सह, संटू कुमार, राजीव कुमार, अजय ¨सह आदि मुख्य रूप से सक्रिय सहयोग करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें