नरहट के बदलपुर मैदान में रावण दहन
प्रखंड के बदलपुर दुर्गा मंडप के मैदान में विजयादशमी के शुभ अवसर पर रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रखंड के बदलपुर दुर्गा मंडप के मैदान में विजयादशमी के शुभ अवसर पर रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता द्वारा मैदान में विशाल रावण का पुतला बनाया गया था। भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान समेत बांदरी सेना की झांकी निकाली गई। झांकी पूरे मैदान में घूमते हुए रावण के पुतला के पास पहुंचा। जहां श्रीराम ने रावण का वध किया। वध के साथ रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा। पुतला दहन के समय पटाखे की आवाज व अतिशबाजी का दर्शकों ने जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांव के काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। रावण का पुतला दहन के समय रिमझिम बारिश होने लगी। फिर भी उपस्थित लोग वहां डटे रहे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। रजौली एसडीएम चंद्रशेखर आजाद, एसडीपीओ संजय कुमार, हिसुआ सर्किल इंस्पेक्टर सूर्यमणि राम, नरहट थाना अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, सीओ महेश प्रसाद सिंह दल बल के साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। एसडीएम एवं एसडीपीओ अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। सुरक्षा के ²ष्टिकोण से एंबुलेंस और दमकल की भी व्यवस्था की गई थी। रावण वध कार्यक्रम के बाद बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।