कर्मचारी महासंघ का धरना कल
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा समाहरणालय स्थित रैन बसेरा में शनिवार को धरना दिया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Feb 2018 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 09 Feb 2018 03:01 AM (IST)
नवादा। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा समाहरणालय स्थित रैन बसेरा में शनिवार को धरना दिया जाएगा। इसकी जानकारी महासंघ के संयुक्त सचिव नाथुन चौधरी ने दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का निदान को लेकर राज्य कमेटी के निर्णय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के बाद कर्मचारियों की समस्या के निदान के लिए डीएम को मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महासंघ से जुड़े सभी कर्मचारियों को भाग लेने की अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें