खनवां के सोलर चरखा को प्रमोट करेगा नीति आयोग : सीईओ
सांसद आदर्श ग्राम खनवां स्थित हरित खादी ग्रामोदय संस्थान में लगे सोलर चरखा प्रशिक्षण सह प्रोडक्शन केंद्र का जाजया नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने रविवार को लिया।
नवादा। सांसद आदर्श ग्राम खनवां स्थित हरित खादी ग्रामोदय संस्थान में लगे सोलर चरखा प्रशिक्षण सह प्रोडक्शन केंद्र का जाजया नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने रविवार को लिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सह नवादा सांसद गिरिराज ¨सह, डीएम कौशल कुमार, एसपी विकास वर्मन समेत जिला स्तरीय कई अधिकारी मौजूद थे। सीईओ ने सब से पहले संस्थान में परिधान निर्माण केंद्र, अमीनो एसिड प्लांट तथा जैविक उर्वरक उत्पादन सह प्रशिक्षण केंद्र का फीता काटकर उद्धघाटन किया। इसके बाद परिसर में लगे कपड़ा बुनाई, स्टी¨चग सेंटर, प्रशिक्षण केंद्र समेत हर एक स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक-एक मशीन के बारे में बुनकर महिलाओं, तकनीशियन सहित एक्सपर्ट से जानकारी ली। संस्थान के अध्यक्ष विजय पांडेय ने बारिकी से सीइओ को सबकुछ बताया। उन्होंने सोलर चरखा से जुड़ी महिला आभा देवी के घर जाकर काम करने के तरीके को देखा और महिलाओं से पूछताछ की। कितना समय काम करती हैं, कितनी कमाई हो जाती है आदि सवाल उन्होंने किए।
निरीक्षण के बाद मीडिया से मुखतिब होते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री एवं डीएम के सहयोग से खनवां में लगाया गया सोलर चरखा केंद्र सराहनीय है। खनवां गांव के इस सोलर चरखा मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर योजना तैयार कर गांवों तक पहुंचाया जाएगा। महिलाओं को काम और उनका आय बढ़ाने का यह बेहतर जरिया है। जीविका से जोड़कर महिलाओं की आय में वृद्धि के लिए यह अच्छी योजना है। बिहार के खनवां का यह सोलर चरखा पर विजनेस मॉडल के रूप में नीति आयोग काम करेगी। कपड़ा और खादी से संबंधित योजना पर आयोग मंथन करेगी। उन्होंने संस्थान में पौधा लगा कर पर्यावरण सुरक्षा का भी संदेश दिया। इस दौरान उनके साथ मिस एन रॉय, वरीय सलाहकार अरूण सुदर्शन, मगध कमिश्नर जितेंद्र श्रीवास्तव, डीएम कौशल कुमार, महाराष्ट्र खादी संघ के अध्यक्ष विशाल चौरडिया, टेक्सटाइल एक्सपर्ट व उद्योगपति धर्मेन्द्र कुमार आदि साथ थे।
व्यवस्थित था पूरा सिस्टम
नरहट : नीति आयेाग के सीइओ अमिताभ कांत ने आगमन को ले व्यवस्था पूरी तरह से अपडेट था। परिधान निर्माण केन्द्र तथा अमीनो एसीड निर्माण केन्द्र का उद्घाटन पश्चात चार सौ महिलाओं के द्वारा चलाए जा रहे सोलर चरखा को देख वे गदगद हो गए। हरेक कॉटेज में अलग-अलग कार्य महिलाओं द्वारा किया जा रहा था। कोई महिला सूत कातने में व्यस्त थी तो कोई उस धागा से कपड़ा बुनने में, कोई रंगाइ करने में तो कोइ कताई और सिलाई करने में। जहां जरूरत महसूस की सीईओ ने आवश्यक पूछताछ की।
गाय और माय से देश होगा समृद्ध : गिरिराज
संसू,नरहट : गाय और माय का नया सूत्र देते हुए केन्द्रीय मंत्री गिरीराज ¨सह ने कहा कि इन दोनों के आर्शीवाद से देश समृद्ध हो सकता है। नीति आयोग के सीईओ के साथ खनवां पहुंचे मंत्री मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि गाय पालने से दुध जैसे आहार की प्राप्ति होती है। अब तो इसके मूत्र व गोबर से भी किसान समृद्ध हो सकते हैं। गाय का गोबर तथा मूत्र अब बेकार नहीं होगा। इसकी खरीददारी की जाएगी। पशु पालकों को प्रति लीटर गो मूत्र के बदले दस रुपये तथा प्रति किलो गोबर के लिए 5 रुपये दिया जाएगा। अब किसानों के लिए दुध नहीं देने वाली गाय बोझ नहीं बनेगी। जब तक उसकी जिन्दगी है तबतक वह मालिक को कुछ देते रहेगी। गाय के मूत्र,गोबर तथा केश से अमिनो एसिड बनाया जाएगा। इसके लिए खनवां में लगाया गया प्लांट रविवार से काम करना शुरू कर दिया है। अमीनो एसीड देश के बाजारों में उतारा जाएगा। यहां के अमीनो एसिड से किसान काफी लाभान्वित होंगे। वहीं दूसरी तरफ माय से संबंध है कि जव तक महिलाएं समृद्ध नहीं होगी तव तक देश समृद्ध नहीं होगा। खनवां की महिलाएं सोलर चर्खा चलाकर हर माह छ: से दस हजार रुपये कमाकर घर हो समृद्ध कर रही है। जो महिलाएं बेकार बैठ कर गप्पें लगाती थी, वह अब काम करने के प्रति जागरूक हो रही हैं। किसानों को भी दोहरा फायादा दिलाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। श्री ¨सह ने कहा कि खनवां देश का मॉडल बन गया है। उन्होंने कहा कि देश के कोने कोने में आदर्श ग्राम खनवां के सोलर चरखा की चर्चा हो रही है। अब यहां का कपड़ा टेक्साइल्स की दुनियां में दश्तक दे चुका है। उन्होंने गाय-माय के साथ साथ ताड़ के पेड़ से अच्छी कमाई का उपाय भी बताया। श्री ¨सह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ताड़ के पेड़ मालिक को एक हजार रुपये दूंगा और उससे एग्रीमेंट कर उससे एमिनोएसिड बनाउंगा। हालांकि उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री के नीरा प्लान को प्रभावित नहीं करूंगा और न ही सरकारी ताड़ के पेड़ का इस्तेमाल करूंगा। सरकार अनुमति देगी तब हम सरकारी जमीन पर लगे तार के पेड़ का इस्तेमाल करेंगे।
मौके पर बीडीओ उमेश कुमार ¨सह, सीओ महेश प्रसाद ¨सह, थानाध्यक्ष धेमेंद्र प्रसाद, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, पंकज कुमार मुन्ना, पप्पू ¨सह, सांसद प्रतिनिधि बिट्टू शर्मा आदि मौजूद थे।
ट्रे¨नग के 5 माह बाद भी नहीं मिला चरखा
नरहट : खनवां पंचायत की खुशियाल बिगहा निवासी उर्मिला देवी, सोनी देवी, बसंती देवी, रूबी देवी, सीमा देवी, रेणु देवी, सीमा देवी ने बताया कि हम लोग 15 महिलाओं का ग्रुप एक साथ सोलर चरखा का ट्रे¨नग ले रखे हैं। ट्रेनिग नवम्बर माह में समाप्त हो गया है। अबतक हम लोगों को चरखा नहीं मिला है। सोनी देवी ने बताया कि बैंक में खाता खोलने के नाम पर पांच सौ रुपया लिया गया है। लेकिन अबतक खाता नहीं खोला गया है। जो ट्रे¨नग नहीं किया है वैसे कई महिलाओं का चरखा मिल चुका है। हम लोग अभी तक घूम रहे हैं। कंपनी में इस विषय पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।