साहू समाज के लोगों ने हवन-पूजन कर किया पौधारोपण
नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत अयोध्या धाम मंदिर परिसर में मंगलवार को साहू समाज के लोगों ने पौधार
नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत अयोध्या धाम मंदिर परिसर में मंगलवार को साहू समाज के लोगों ने पौधारोपण, हवन-पूजन आदि कार्यक्रम किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साहू समाज के जिलाध्यक्ष राजेंद्र विशाल ने बताया कि मंदिर परिसर में 51 पौधे लगाए गए हैं। इनमें सीसम, सागवान, नीम, पीपल, गिलौव, आंवला, बेल के पौधे लगाए गए। सूर्य मंदिर तालाब परिसर में पौधों को लगाया गया। लोगों ने सभी पौधों की निरंतर देखरेख व उसकी सेवा करने पर जोर दिया। इससे पहले तमाम लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया। पतंजलि महिला आरोग्य समिति के जिलाध्यक्ष सविता आर्य व जिला प्रचारक देवेंद्र शास्त्री ने हवन कराए। हवन पूजन के पश्चात दानवीर अयोध्या बाबू की जीवनी पर राजेंद्र विशाल ने समाज के लोगों के साथ चर्चा की। जिसमें यह कहा गया कि जिस तरह से अयोध्या जी ने सभी समाज के हित में अनेकों कार्य किए उसी तरह से हम सभी को भी उस परंपरा को आगे निर्वहन करना है। साथ ही अयोध्या बाबू के बताए हुए मार्गों पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया गया। यह पूरा आयोजन अयोध्या प्रसाद की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अंत में खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। इस कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार, साहू समाज के उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता, सदस्य शंभु प्रसाद साव, मनोज साव, नवादा प्रखंड अध्यक्ष हीरा लाल साव, अनिल साव, प्रभु दयाल साव, प्रकाश साव, र¨वद्र साव, कंचन साव, किशोरी लाल, राजेश कुमार साव, प्रदेश नेता अंछू साव, आनंदी बहन, प्रमिला देवी, वीणा देवी, नगीना देवी, दीपमाला वर्णवाल, रानी देवी आदि उपस्थित थे। इधर, सविता आर्य ने बताया कि हरेक माह के एक दिन अयोध्यामंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने योग के कई फायदे भी बताए।