Move to Jagran APP

कोरोना वायरस से निजात को शांति यज्ञ आयोजित

प्रखंड की दोना पंचायत अंतर्गत भोला बिगहा गांव में शुक्रवार को एक दिवसीय शांति यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञाचार्य जगदगुरू विश्वकर्मा शंकराचार्य ने बताया कि वर्तमान समय में पूरा विश्व कोरोना वायरस से जूझ रहा है। लोग इस रोग से भयभीत हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 09:40 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:18 AM (IST)
कोरोना वायरस से निजात को शांति यज्ञ आयोजित
कोरोना वायरस से निजात को शांति यज्ञ आयोजित

प्रखंड की दोना पंचायत अंतर्गत भोला बिगहा गांव में शुक्रवार को एक दिवसीय शांति यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञाचार्य जगदगुरू विश्वकर्मा शंकराचार्य ने बताया कि वर्तमान समय में पूरा विश्व कोरोना वायरस से जूझ रहा है। लोग इस रोग से भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ की आहुति से उठने वाले धुएं से कोरोना वायरस से छुटकारा मिलेगा। यज्ञ में शीतल कुमारी, पुनपुन कुमारी, एकता कुमारी, रिकी कुमारी, दुशिया कुमारी, रोशनी कुमारी, आशु कुमारी, अस्मिता कुमारी आदि कुमारी कन्याओं ने यज्ञ में आहूति दी। यज्ञ समाप्ति के बाद कलश के जल को पूरे गांव में छिटवाया गया। यज्ञ के सफल संचालन में महिला मंडल के सदस्य शर्मिला देवी, सुबोध कुमार, राणा, कृष्णा, जानकी देवी सहित दर्जन भर लोगों ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.