विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिव मंदिर से पार्वती-गणेश की मूर्ति चोरी

By JagranEdited By:
Published: Tue, 09 Jan 2018 06:14 PM (IST)

थाना क्षेत्र के मटुक विगहा गांव स्थित वर्षो पुरानी शिव मंदिर से पार्वती एवं गणेश भगवान की मूर्ति चोरी।

शिव मंदिर से पार्वती-गणेश की मूर्ति चोरी
शिव मंदिर से पार्वती-गणेश की मूर्ति चोरी

नवादा। थाना क्षेत्र के मटुक विगहा गांव स्थित वर्षो पुरानी शिव मंदिर से पार्वती एवं गणेश भगवान की बेशकीमती मूर्ति सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। वहीं मंदिर के बगल में हनुमान जी की मूर्ति को उखाड़कर पास के खेत में फेंक दिया। ग्रामीणों को घटना की जानकारी सुबह में तब हुई जब पूजा करने मंदिर गए। ग्रामीणों ने हिसुआ थाना में मूर्ती चोरी की प्राथमिकी दर्ज दर्ज कराई है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर और उसकी मूर्तियां सैकड़ों वर्ष पुरानी थी। पुजारी ने बताया कि चोरी गई मूर्ति काले पत्थर की थी। हिसुआ थानाध्यक्ष राजदेव साव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।