पंचायत के दौरान दो पक्षों के बीच ¨हसक झड़प, 10 घायल
प्रखंड के धमौल थाना क्षेत्र के जमढि़या गांव में रविवार की दोपहर दो पक्षों के बीच ¨हसक।
नवादा। प्रखंड के धमौल थाना क्षेत्र के जमढि़या गांव में रविवार की दोपहर दो पक्षों के बीच ¨हसक झड़प हुई। जिसमें दोनों पक्षों के दो महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। चार दिनों पूर्व पटवन को लेकर दो गांवों के कुछ लोगों के बीच हुए विवाद के बाद मामला को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत के दौरान लोग ¨हसक हुए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच की। सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां में दाखिल कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि गुरुवार को जसत गांव निवासी सुनील यादव तथा जमढि़या गांव निवासी सकलदेव यादव के बीच पटवन को लेकर हुई झड़प हुई थी। रविवार को विवाद के निपटारा के लिए पंचायत बुलाई गई थी। जमढि़या गांव में जसत निवासी सुनील यादव के सीमेंट दुकान में पंचायत शुरू हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी शुरू हो गई। मामला धीरे-धीरे बिगड़ता चला गया। फिर क्या दोनों ओर से लाठी, डंडे, ईंट, पत्थर चलने लगे। घटनास्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। आलम ये कि लोग मारपीट करते नवादा-जमुई पथ तक पहुंच गए। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद हालात नियंत्रित हुआ। घटना में एक पक्ष के सुनील यादव 26 वर्ष, उसके चाचा राजकुमार यादव (40), प्रशांत कुमार (18), रौशन कुमार (14) तथा टुशी देवी घायल हुई। वहीं दूसरे पक्ष के सकलदेव यादव (28) उसके मामा कुलदीप यादव (55), भाई कपिलदेव यादव (30), वीरू यादव (16), मां मुनमा देवी (60) घायल हुई। दोनो पक्षों से पांच-पांच घायल हो गए। घटना के दौरान गांव में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी धमौल ओपी प्रभारी को दिया। जानकारी मिलते ही ओपी प्रभारी रणविजय कुमार ने पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जवानों को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने सबसे पहले घायलों को पकरीबरावां स्वास्थ्य केंद्र भेजा। तत्पश्चात घटना की छानबीन की। इधर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कर रहे डॉक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि किसी भी घायलों की स्थिति ठीक नहीं है। किसी का हाथ टूट गया है तो किसी के सिर में गहरी चोटें आई है। जिसके कारण जख्मी बार-बार बेहोश हो रहे हैं। सभी जख्मियों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव गहरा गया है।