विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांचू तालाब के सुंदरीकरण की रखी गई आधारशिला

By JagranEdited By:
Published: Sun, 25 Nov 2018 09:46 PM (IST)

नवादा। जिलाधिकारी कौशल कुमार, हिसुआ विधायक अनिल ¨सह व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती देवी ने

पांचू तालाब के सुंदरीकरण की रखी गई आधारशिला
पांचू तालाब के सुंदरीकरण की रखी गई आधारशिला

नवादा। जिलाधिकारी कौशल कुमार, हिसुआ विधायक अनिल ¨सह व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती देवी ने रविवार को संयुक्त रूप से हिसुआ नगर के वार्ड 2 स्थित पांचू तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला रखी। इस योजना पर 1.19 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री शहरी विकास कोष की राशि से तालाब के सौंदर्यीकरण को स्वीकृति मिली है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित यह उपयोगी तालाब नाला का स्वरूप ले चुका था। इसके सौंदर्यीकरण से नगर वासियों को बेहतर पार्क मिल जाएगा।

मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा हिसुआ नगर पंचायत क्षेत्र का यह बहुत बड़ा हिस्सा बेकार पड़ा था। तालाब अब नाले का रुप ले रहा था। जहां से रोग और बीमारी ही उत्पन्न होता। हिसुआ विधायक के प्रयास से अब यहां के लोग आकर सैर-सपाटा कर सकेंगे। मॉर्निंग वाक एवं व्यायाम कर रोग -बीमारी भगाएंगे। हिसुआ नगर के विकास में यह नया आयाम होगा। विधायक ने कहा हिसुआ वासियों को पार्क के रुप में एक तोहफा दिया जा रहा है। हिसुआ वासियों को घूमने -टहलने और सैर -सपाटे के लिए कोई वैकल्पिक जगह नहीं थी। लोग सुबह- शाम एनएच के सड़क किनारे घूमने और टहलने निकलते थे। जिस कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। हिसुआ नगर वासियों की यह मांग कई वर्षों पुरानी थी कि हिसुआ में एक आकर्षक पार्क बने। जिसके आलोक में नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों एवं समाजसेवियों के साथ पिछले वर्ष ही पांचू तालाब का स्थल चयन किया गया था। जिसे योजना में लेकर इसे पास कराया। अब हिसुआ वासी सुबह -शाम यहां आकर मनोरंजन कर सकेंगे। तालाब के चारों ओर बैरिके¨टग कर पैदल चलने के लिए पथ बनाए जाएंगे। फूल एवं पौधे लगाकर इसकी शोभा बढ़ाई जाएगी। यहां नौका विहार की भी सुविधा होगी। कार्यक्रम को भाजपा लोकसभा विस्तारक फूलेन साह, विधानसभा प्रभारी मोहन गुप्ता, जिला प्रवक्ता सह हिसुआ मंडल प्रभारी पवन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला मंत्री सुनील ¨सह, जिला मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ बीगन ¨सह,अकबरपुर मंडल महामंत्री मिथिलेश ¨सह समेत अन्य लोगों ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकरी उपेंन्द्र कुमार ¨सहा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शम्भू शर्मा ,नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार, वार्ड पार्षद रामकरण पासवान ,अशोक चौधरी, गोपाल चौधरी, छोटी यादव, अशोक कुमार, गया प्रसाद, बिनोद कुमार, एहसान अहमद, अरुण कुमार, जितेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, मनोरंजन कुमार, शिव शंकर कुमार ¨सहा उर्फ गोलू मुंशी, केदार साव, जयशंकर प्रसाद समेत सैकडों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे। इसके पूर्व प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।