वारिसलीगंज व पकरीवरावां पश्चिमी जिप सीट का परिणाम घोषित
नवादा। स्थानीय एसएन सिन्हा महाविद्यालय में चल रहे मतगणना के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रखंड के स
नवादा। स्थानीय एसएन सिन्हा महाविद्यालय में चल रहे मतगणना के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रखंड के सात पंचायतो का परिणाम घोषित किया गया। जबकि वारिसलीगंज व पकरीवरावां पश्चिमी जिप सीट के परिणामों की घोषणा की गई। वारिसलीगंज जिप पश्चिमी से कुटरी पंचायत की पूर्व मुखिया अंजनी कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी मुकेश कुमार को 1582 मतों के भारी अंतर से पराजित किया है। उधर पकरीवरावां पश्चिमी जिप सीट से रामबालक यादव की पत्नी कांति देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी बरखा खातुन को 3728 मतों के अन्तर से पराजित किया है। दोनों नवनिर्वाचित जिप सदस्यों को निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम नवादा राजेश कुमार ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी नंदकिशोर चौधरी ने बताया कि कुटरी पंचायत से मुखिया पद पर सत्यभामा देवी एक बार पुन: मुखिया पद पर निर्वाचित हुई है। सत्यभामा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमा देवी को 223 मतों के अन्तर से पराजित कर दिया है। जबकि कुटरी पंचायत से सरपंच पद पर नारोमुरार ग्रामीण रामानुग्रह ¨सह 59 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिपिन शर्मा को पराजित किया है। उक्त पंचायत से पंसस पद पर रविशंकर रविदास ने 610 मतों के अन्तर से योगेन्द्र मोची को हराया है। हाजीपुर पंचायत से मुखिया पद पर सुनैना देवी ने अपने निकटतम आशो देवी 2 को 514 मतों से पराजित कर दिया है। वहां से सरपंच पद पर शंकर ¨सह ने अपने नजदिकी प्रत्याशी संजय कुमार को महज 15 मतों के अन्तर से हराया। पंसस पद पर रीना देवी ने नीभा देवी के 87 वोटों के अन्तर से पराजित किया। वहीं बाघीबरडीहा पंचायत से मुखिया पद पर अमिरका देवी ने सकिरानी देवी को 405 मतों से पराजित किया है। सरपंच पद पर लागातार तीसरी बार फूलमंती देवी चुनाव जीत गई है। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संगीता कुमारी को 456 वोट से पराजित किया है। बाघीबरडीहा से पंसस पद पर ममता कुमारी ने 189 वोट से रूबी कुमारी को शिकस्त दिया है। कोचगांव पंचायत से मुखिया पद पर पूर्व मुखिया रामरतन ¨सह की पत्नी नीलम देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीतु देवी को 247 मतों के अन्तर से हराया। उक्त पंचायत से सरपंच पद पर शैला देवी ने 344 मतों के अन्तर से किरण देवी को पराजित किया है। पंसस पूर्बी से नीलम देवी ने राजेश कुमार को 416 मतों से पराजित किया है। मोहीउदीनपुर पंचायत से मुखिया पद पर नागेन्द्र राम अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रभू प्रसाद को 315 मतों से पराजित कर 10 वर्षो से प्रभू के कब्जे वाला मुखिया पद छिन लिया है। सरपंच पद पर विपिन पासवान ने मदन कुमार को 18 मतों से पराजित किया है। इसी पंचायत से पंसस पद पर ब्रहमदेव मिस्त्री ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शशिकांत शर्मा को 54 मतों के अन्तर से चुनाव हरा दिया है। चकवाय पंचायत से जितेन्द्र कुमार ने पूर्व मुखिया मांती देवी को 1286 मतों के भारी अन्तर से पराजित किया है। जितेन्द्र को प्रखंड का सबसे कम उम्र में मुखिया बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सरपंच पद पर रंजीत प्रसाद ने मात्र दो मतों के अन्तर से राजनीति शर्मा को मात दिया है। इसी पंचायत से पंसस पूर्वी से राहुल कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पार्वती कुमारी को 137 मतों के अन्तर से पराजित किया है। जबकि पशि. पंसस से जुली देवी ने निर्मला कुमारी को 445 मतों से पराजित किया है। शाहपुर पंचायत में इस बार करीब 40 वर्षो से मुखिया पद पर जमे अर्जुन प्रसाद ¨सह को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस पंचायत से मुखिया अर्जुन ¨सह की पुत्रवधु कुमारी रंजना को सगमा ग्रामीण सह अधिवक्ता बिपिन कुमार की पत्नी नीलम देवी ने 486 मतों के अन्तर से पराजित कर दिया है। जबकि इसी पंचायत से सरपंच पद पर गौरी ¨सह पुन: चुनाव जीत गए है।
----------------------------
पकरीबरावां के कई परिणाम घोषित
-पकरीबरावां से प्राप्त चुनाव परिणाम ढ़ोढ़ा पंचायत से मुखिया पद पर निर्मला कुमारी ने शालू वर्मा को मात दी है। जबकि धमौल से लक्ष्मीनारायण ने मुखिया पद पर कब्जा जमाते हुए मोईन आलम को 143 वोटों से हरा दिया है। बेलखुंडा पंचायत से मुखिया पद पर रामाशीष यादव ने समीर हयात को मात दिया है। उकौड़ा पंचायत से दुलारचंद साव मुखिया पद पर कब्जा जमा लिया है इन्होने पूनर्मतगणना बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को अनिल चौहान को महज आठ मतों के अन्तर से पराजित किया है।
-----------------------------
मां बेटे ने चुनावी दंगल में मारी बाजी
-प्रखंड के कुटारी पंचायत के कुटरी गांव निवासी लोजपा नेता अंजनी कुमार के लिए शुक्रवार का दिन काफी शुभ साबित हुआ है। मां सत्यभामा देवी जहां पुन: मुखिया बनने में कामयाब हुई वहीं स्वयं अंजनी कुमार वारिसलीगंज जिला परिषद पश्चिमी सीट से 16 प्रत्याशियों को पछाड़ कर चुनाव जितने में सफल हुए हैं। मां बेटे की सफलता से कुटरी गांव में जश्न का माहौल देखा गया है।