बाल विवाह उन्मूलन को लेकर कार्यशाला आयोजित
अकबरपुर : प्रखंड के पचरुखी गांव स्थित आखिरी मंजिल संस्था की ओर से सामुदायिक भवन परिसर में
अकबरपुर : प्रखंड के पचरुखी गांव स्थित आखिरी मंजिल संस्था की ओर से सामुदायिक भवन परिसर में रविवार को दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन हेतु पंचायत स्तर पर उन्मुखी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन स्थानीय मुखिया मनीषा कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए गए दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन अभियान को एक सराहनीय कदम बताते हुए लोगों से अपनी सोच और मानसिकता में बदलाव लाने की अपील की। सचिव सूरज देव प्रसाद कुशवाहा ने कहा दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ अभियान सामाजिक क्रांति का प्रतीक है। इसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों को एकजुटता का परिचय देते हुए आगे आने की आवश्यकता है। मौके पर संतोष कुमार, विनोद वर्मा, मंजू देवी ,कांति देवी ,रेखा कुमारी,और ब्रह्मचारी प्रसाद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।