सीओ ने लगाया जनता दरबार
अंचलाधिकारी ¨पटु कुमार ने थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Dec 2017 03:02 AM (IST)Updated: Sun, 10 Dec 2017 03:02 AM (IST)
नवादा। अंचलाधिकारी ¨पटु कुमार ने थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया। जिसमें कुल चार आवेदन प्राप्त हुए। दोना निवासी सावरा खातून, मंझवे निवासी गनौरी रविदास तथा विनोद कुमार का जमीन संबंधी मामला जनता दरबार में आया। जबकि ¨वदेश्वरी महतो अपने पड़ोसी द्वारा बनाए जा रहे मकान की पैमाइश की गुहार लगाई। अंचलाधिकारी ने कार्य पर तत्काल रोक लगाते हुए पैमाइश के बाद ही निर्माण कार्य जारी रखने का आदेश दिया। उन्होंने साबरा खातून, गनौरी रविदास तथा विनोद कुमार तथा उनके प्रतिद्वंद्वी को अगले शनिवार को सारे कागजातों के साथ जनता दरबार में उपस्थित होने का आदेश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें