कुख्यात चंदन का भाई प्रवीण गिरफ्तार
पुलिस ने कुख्यात चंदन यादव गिरोह के दूसरे मुख्य सरगना प्रवीण यादव को उसके घर रूपौ थाना के बेनीपुर गांव से गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कुख्यात चंदन यादव गिरोह के दूसरे मुख्य सरगना प्रवीण यादव को उसके घर रूपौ थाना के बेनीपुर गांव से गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी चंदन यादव का अपना सगा भाई बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि चंदन यादव की गिरफ्तारी के बाद प्रवीण यादव ही गिरोह का सरगना बना था। पुलिस को कई आपराधिक मामले में उसकी तलाश थी। प्रवीण पर कई हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले रूपौ थाना में दर्ज है। पुलिस को प्रवीण की तलाश कई वर्षो से थी। गुप्त सूचना पकरीबरावां एसडीपीओ मुकेश साह के नेतृत्व में गठित टीम जिसमें पकरीबरावां इंस्पेक्टर लाल बिहारी पासवान और रूपौ थाना के थानाध्यक्ष संतोष कुमार आदि शामिल थे, द्वारा प्रवीण को उसके घर में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। कुछ साल पहले बेनीपुर गांव में चंदन यादव के गिरोह ने कई हत्या की थी।