सावन के पहले दिन जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन बुधवार से शुरु हो गया। सावन के पहले दिन शिवलिग पर जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन बुधवार से शुरु हो गया। सावन के पहले दिन शिवलिग पर जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पौ फटने से पहले ही शिवभक्तों की भीड़ मंदिर पहुंचने लगी। लोगों ने भक्ति भाव से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। बेलपत्र, गंगा जल, फल-फूल, भांग-धथूरा आदि अर्पित कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की और भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान सभी शिवालय हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गुंजायमान रहा। जिले के प्रसिद्ध बाबा शोभनाथ पंचमुखी महादेव मंदिर, साहेब कोठी, न्यू एरिया पातालपुरी मंदिर, बुंदेलखंड शिवालय, हरिश्चंद्र स्टेडियम के निकट शिव मंदिर, मिर्जापुर सूर्य मंदिर, हनुमान नगर शिव मंदिर समेत तमाम शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
---------------
सावन की तीसरी सोमवारी के दिन नागपंचमी
- इस बार नागपंचमी का शुभ पर्व भगवान शिव के विशेष दिन सोमवार (5 अगस्त) को है। सोमवार और नागपंचमी दोनों ही दिन भगवान शिव की आराधना की जाती है। इसलिए इस बार नागपंचमी का विशेष महत्व होगा। शास्त्र के जानकारों के अनुसार नागपंचमी के दिन चंद्र प्रधान हस्त नक्षत्र और त्रियोग का संयोग भी बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्धि योग और रवि योग यानी त्रियोग के संयोग में काल सर्प दोष निवारण के लिए पूजा करना फलदायी होता है।