Move to Jagran APP

हैदारबाद के शूटरों ने मार गिराए 5 नीलगाय

हैदाराबाद से आई शूटरों की टीम ने शनिवार को पांच नीलगायों को मार गिराया। हिसुआ प्रखंड के भदसेनी गांव के बधार में शूटरों ने ऑपरेशन चलाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 03:05 AM (IST)
हैदारबाद के शूटरों ने मार गिराए 5 नीलगाय
हैदारबाद के शूटरों ने मार गिराए 5 नीलगाय

नवादा। हैदाराबाद से आई शूटरों की टीम ने शनिवार को पांच नीलगायों को मार गिराया। हिसुआ प्रखंड के भदसेनी गांव के बधार में शूटरों ने ऑपरेशन चलाया। इस दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार भी दलबल के साथ मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि हिसुआ के भदसेनी, बढ़ौना, हदसा, चितरघट्टी, तुंगी, मंझवे इलाके में नीलगायों ने आतंक मचा रखा था। एक दशक से नीलगायों का आतंक कायम था। तब फसल को नुकसान पहुंचाता था। इधर के दिनों में नीलगाय ¨हसक हो गया था। चार किसानों व मजदूरों की जान ले चुका था। जिला पार्षद विरेंद्र ¨सह ने डीएफओ आलोक कुमार से इस मामले की शिकायत करते हुए किसानों को आंतक से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई थी। डीएफओ के पहल पर हैदराबाद से आई टीम ने पांच नीलगायों को मार गिराया। इतने ही नीलगायों को मारने की इजाज मिली थी। हालांकि इतने से नीलगायों का आतंक समाप्त हो जाएगा कहना मुश्किल है। जिला पार्षद ने कहा कि जरूरत अभी और नीलगायों को मारने की है। करीब 300 नीलगाय खेत-खलिहान में झुंड की शक्ल में विचरण करता रहता है। इसमें 50-60 सांढ ज्यादा ¨हसक है। नील गायों का आतंक पूर्ण रूपेण समाप्त करने के लिए अधिकारियों से पुन: गुहार लगाई जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.