विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मौलाना से हुआ प्यार तो पति को भूली, नवादा में चार बच्चों की मां घर से फरार; 6 दिन से तलाश जारी

Published: Fri, 20 Nov 2026 06:40 PM (IST)

बिहार के नवादा में एक महिला अपने चार बच्चों के साथ पिछले छह दिनों से लापता है, जिसके पति ने मोहल्ले के एक झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति पर उन्हें बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया है। 

घर से पत्नी-बच्चे गायब(फाइल फोटो)

घर से पत्नी-बच्चे गायब(फाइल फोटो)

HighLights

  1. नवादा में महिला चार बच्चों के साथ छह दिन से लापता।

  2. पति ने झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति पर संदेह जताया।

  3. घर से एक लाख रुपये का लोन भी गायब मिला।

जागरण संवाददाता, नवादा। बिहार के नवादा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के नन्हू नगर मोहल्ले से एक महिला अपने चार बच्चों के साथ पिछले छह दिनों से लापता है। महिला के पति ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया है।

पति का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति झाड़-फूंक और फातिहा पढ़ने के बहाने उसके घर आता-जाता था। वहीं, घर में रखे लोन के एक लाख रुपये भी गायब हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

झाड़-फूंक करने वाले से थी नजदीकी, पति को हुआ शक

मामला नगर थाना क्षेत्र के नन्हू नगर का है। मोहम्मद फिरोज ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी पत्नी गुड़िया खातून 14 नवंबर को अचानक चार बच्चों के साथ घर से लापता हो गई।

पति ने मोहल्ले के ही मोहम्मद सद्दाम पर संदेह जताया है। उसके अनुसार, सद्दाम झाड़-फूंक करने और फातिहा पढ़ने का काम करता था। इसी सिलसिले में उसका परिवार के घर आना-जाना था।

घर से पत्नी-बच्चे गायब, पेटी में रखे एक लाख रुपये भी नहीं मिले

फिरोज के अनुसार, 14 नवंबर की शाम जब वह काम से घर लौटा तो पत्नी और बच्चे घर पर नहीं थे। पत्नी ने मायके जाने की बात कही थी। इसके बाद उसने मायके में फोन कर जानकारी ली, लेकिन वहां भी पत्नी और बच्चों के पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई। घर की तलाशी लेने पर पेटी में रखे लोन के एक लाख रुपये भी गायब मिले।

पति ने मोहल्ले के व्यक्ति पर लगाया बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

महिला और बच्चों का कोई पता नहीं चलने पर पति ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली।

इसके बाद उसने नगर थाना में आवेदन देकर मोहम्मद सद्दाम पर पत्नी और बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया। हालांकि, इस आरोप की अभी पुलिस जांच में पुष्टि नहीं हुई है।

18 नवंबर को दर्ज हुई प्राथमिकी, पुलिस की जांच शुरू

पति के आवेदन के आधार पर नगर थाना की पुलिस ने 18 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस अब महिला और चारों बच्चों की तलाश में जुटी है। मामले में झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

छह दिन बाद भी महिला और बच्चों का नहीं मिला सुराग

इस मामले में सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला और बच्चों की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

फिलहाल महिला और चारों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस की जांच और बरामदगी के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।