विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवादा में बालू माफिया का दुस्साहस, अवैध खनन रोकने पहुंची टीम पर हमला; कई जख्मी

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:00 PM (IST)

नवादा के गोविंदपुर में अवैध बालू खनन रोकने गई खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया ने हमला कर दिया, ...और पढ़ें

नवादा में खनन व‍िभाग की टीम पर हमला। सांकेत‍िक तस्‍वीर

नवादा में खनन व‍िभाग की टीम पर हमला। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. नवादा में खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया का हमला।

  2. हमले में खनन इंस्पेक्टर और होमगार्ड जवान हुए घायल।

  3. टीम ने कार्रवाई जारी रख एक ट्रैक्टर, बाइक जब्त की।

जागरण संवाददाता, नवादा। जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया के गुर्गों ने हमला कर दिया।

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के समीप हुई इस घटना में खनन विभाग के कर्मियों और होमगार्ड जवानों को चोटें आई हैं। खनन इंस्‍पेक्‍टर संतोष प्रकाश झा और सौरभ कुमार जख्मी हो गए। 

हमले के बावजूद टीम ने कार्रवाई जारी रखी और मौके से एक ट्रैक्टर तथा एक मोटरसाइकिल जब्त की। जानकारी के अनुसार, खनन विभाग की टीम को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के पास अवैध बालू खनन की सूचना मिली थी।

कार्रवाई के लिए पहुंचते ही क‍िया हमला 

इसके बाद टीम करणपुर बालू घाट जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई के लिए पहुंची। इसी दौरान वहां मौजूद बालू माफिया के गुर्गों ने टीम को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। इसमें खनन विभाग के कर्मियों के साथ दो होमगार्ड जवान भी जख्मी हो गए।

हमले के बाद भी टीम ने हिम्मत नहीं हारी और कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान मौके से एक ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। दोनों वाहनों को गोविंदपुर थाने लाया गया है।

एक ट्रैक्‍टर और एक बाइक जब्‍त

गोविंदपुर थानाध्यक्ष मो. सद्दाम खान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस को देखते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से एक ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हमले में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक खनन विभाग की ओर से इस मामले में गोविंदपुर थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।