सिविल सर्जन ने किया कौआकोल पीएचसी का निरीक्षण
नवादा। सिविल सर्जन डॉ. विमल प्रसाद सिंह ने सोमवार को कौआकोल पीएचसी का औचक निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 09:26 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 06:14 AM (IST)
नवादा। सिविल सर्जन डॉ. विमल प्रसाद सिंह ने सोमवार को कौआकोल पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना को लेकर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड एवं हीट स्ट्रोक को लेकर बनाए गए स्पेशल वार्ड का निरीक्षण कर किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिया। साथ ही संभावित एईस और जेई बीमारी को लेकर भी चिकित्सकों को तैयार रहने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने आवश्यक कमियों को शीघ्र दूर करने एवं प्रखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था सु²ढ़ करने का भी निर्देश चिकित्सकों को दिया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामप्रिय सहगल आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें