बिना अंगूठा लिए खाद्यान्न वितरण कराने की मांग की
गोविदपुर प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार ने रजौली अनुमंडल पदाधिकारी के नाम प्रेषित मांग पत्र प्रखंड आपूíत पदाधिकारी विवेकानंद सत्यर्थी को सौंपकर पॉस मशीन पर लाभुकों के अंगूठे का निशान लिए बिना खाद्यान्न वितरण करवाने की मांग की है।
गोविदपुर प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार ने रजौली अनुमंडल पदाधिकारी के नाम प्रेषित मांग पत्र प्रखंड आपूíत पदाधिकारी विवेकानंद सत्यर्थी को सौंपकर पॉस मशीन पर लाभुकों के अंगूठे का निशान लिए बिना खाद्यान्न वितरण करवाने की मांग की है। अध्यक्ष ने बताया कि पॉस मशीन में प्रत्येक राशन कार्डधारी लाभुकों के अंगूठे का निशान लेना पड़ता है, जिससे कि डीलरों को कोरोना संक्रमण कि आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में कोरोना महामारी को देखते हुए सिर्फ डीलर के अंगूठे का निशान से ही खाद्यान्न वितरण करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। ताकि डीलरों को कोरोना वैश्विक महामारी से जो भय व्याप्त है, इससे निजात मिल सके। कहा कि डब्ल्यूएचओ ने भी यह स्पष्ट किया है कि एक दूसरे के संपर्क में आने से कोरोनावायरस संक्रमण फैलता है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से यह भी कहा कि जब तक कोरोना वाइरस संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन नहीं आ जाता है तब तक डीलर के ही अंगुठे के निशान से खद्यान्न वितरण करवाया जाए। ताकि इस वैश्विक महामारी कोरोना से वचाव हो सके। ऐसे भी नवादा जिला में संवाद प्रेषण तक 43 लोगों को कोरोना पॉजिटिव की सूचना आने की बात बताई गई। जिसमें ज्यादा लोग प्रवासी ही है। इसी को लेकर लोगों में भय व्याप्त है।
मौके पर डीलर संघ के सचिव उपेन्द्र सिंह,तथा डीलर अरविद कुमार,गंगा प्रसाद,अशोक कुमार,उमाचरण नायक,विनोद कुमार,मनोज कुमार,शालिग्राम सिंह,चंद्रशेखर प्रसाद,मोहम्मद मुमताज खान,महेंद्र राम गौतम कुमार आदि कई डीलर मौजूद थे।
सहमे हैं प्रखंड के जविप्र दुकानदार
संसू, वारिसलीगंज : वारिसलीगंज प्रखंड के जविप्र के दुकानदार पॉस मशीन के माध्यम से राशन किरासन वितरण की व्यवस्था से कोरोना वायरस संक्रमित होने की आशंका से भयभीत हैं। प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने बताया की घर पर रह रहे मजदूरों के साथ साथ दूसरे प्रदेशों से लौट रहे प्रवासी श्रमिक जिनका वायरस से अधिक संक्रमित होने की संभावना है को एक ही पॉस मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद राशन किरासन उपलब्ध कराया जाना है। डीलर को उपलब्ध पॉस मशीन पर बाहर से आने वाले श्रमिकों के साथ-साथ घर पर रह रहे हैं श्रमिकों का अनूठा लगवाने के बाद श्रमिकों अनाज दिया जाता है। अंगूठा लगाए जाने से वायरस संक्रमण फैलने की प्रबल संभावना है। जिसे देखते हुए प्रखंड के डीलरों ने पुराना नियम रजिस्टर के माध्यम से वितरण कराने की मांग की है।