यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nawada Lok Sabha Result 2024: भोजपुरी एक्टर गुंजन सिंह को कितने वोट मिले? RJD कैंडिडेट को पहुंचाया नुकसान
Nawada Election Result 2024 बिहार की नवादा लोकसभा चुनाव में भोजपुरी एक्टर गुंजन सिंह भी चुनावी मैदान में उतरे थे ...और पढ़ें

HighLights
- नवादा से निर्दलीय उम्मीदवार गुंजन सिंह ने आरजेडी का वोट काटने का काम किया
- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में गुंजन सिंह की अच्छी खासी चलती है।
डिजिटल डेस्क, नवादा। Nawada News: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम सामने आ गया है। इस बार बिहार का परिणाम भी चौंकाने वाला रहा। बिहार में एनडीए को इस बार नुकसान उठाना पड़ा। जेडीयू को जहां 4 सीटों पर तो वहीं भाजपा को 5 सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा। इसी क्रम में आज हम लोग बिहार की नवादा लोकसभा सीट परिणाम की चर्चा करेंगे, जहां भोजपुरी एक्टर गुंजन सिंह (Gunjan Singh) की बात करेंगे।
सबस पहले नवादा लोकसभा सीट का परिणाम
नवादा लोकसभा सीट पर एनडीए की तरफ से भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर ने बाजी मार ली। विवेक ठाकुर को 4 लाख 10 हजार 68 वोट मिले, वहीं, आरजेडी के श्रवण कुमार को 3 लाख 42 हजार 938 वोट मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी बिनोद यादव को 39,519 वोट मिले।
गुंजन सिंह को कितने वोट मिले
अब करते हैं भोजपुरी एक्टर गुंजन सिंह की बात जो कि नवादा लोकसभा सीट से निर्दलीय मैदान में उतरे थे। जिन्हें मात्र 29 हजार 682 (3.4 फीसदी) वोट मिले। हालांकि, वह आरजेडी के कुछ वोट काटने में कामयाब रहे। इससे पहले निर्दलीय प्रत्याशी बिनोद राय ने भी वोट काटने का काम किया।
नवादा 2019 लोकसभा चुनाव परिणाम में क्या रहा था हाल
नवादा में 2019 के लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी को जीत मिली थी। इस सीट पर सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को जीत मिली थी। आरजेडी उम्मीदवार विभा देवी को डेढ़ लाख वोटों से हराया था। पिछले 4 बार से यहां भाजपा ही जीत रही है।
