विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पांच मिनट में लौटकर आता हूं...' मां से कहकर गया बेटा, घर आई लाश; हथियार के साथ हिरासत में दोस्त

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Tue, 12 Sep 2023 01:23 PM (IST)

नवादा में नालंदा के एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो ...और पढ़ें

नवादा में गोली लगने से घायल युवक की मौत। (प्रतिकात्मक तस्वीर)
नवादा में गोली लगने से घायल युवक की मौत। (प्रतिकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. नवादा में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था युवक
  2. बाइक पर उसके साथ सवार था उसका साथी
  3. पुलिस की तलाश में साथी के बैग से निकला हथियार

जांस, नवादा: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

दरअसल, युवक पर हमला नारदीगंज के नवादा रोड पर हुआ था। मामले में पुलिस युवक के साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला ऋषभ (20) नवादा में जा रहा था।

(प्रेस वार्ता करती पुलिस)

बाइक पर ऋषभ के साथ सवार था उसका दोस्त

वह बाइक से अपने किसी रिश्तेदार के यहां आ रहा था। बाइक पर उसके साथ एक साथी विकास कुमार भी सवार था, जो भोला बीघा गांव का रहने वाला था। कहा जा रहा है कि इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली ऋषभ के सिर पर लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद उसे पावापुरी बीम्स रेफर कर दिया गया था। इसके थोड़ी देर बाद ही ऋषभ की मौत हो गई।

हाल ही में दी थी 12th की परीक्षा

घटना की जानकारी पर ऋषभ के पिता अयोध्या सिंह और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऋषभ के पिता अयोध्या सिंह ने बताया कि ऋषभ घर में सबसे छोटा था। ऋषभ ने हाल ही में इंटर की परीक्षा दी थी, जिसमें वह फेल हो गया था।

इसके बाद वह एक-दो दिन में कमाने के लिए पटना के किसी नर्सिंग होम में जाने वाला था। सोमवार की दोपहर वह बाहर गया हुआ था। उसने अपनी मां से 5 मिनट में घर लौटने की बात कही थी लेकिन अगले दिन उसकी मौत की खबर मिली।

ये भी पढ़ेंः Bihar crime: जमीनी रंजिश में बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, साथी को भी पीट-पीटकर किया अधमरा

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने ऋषभ के साथ बाइक पर मौजूद उसके साथी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान पुलिस को उसके बैग से हथियार भी बरामद हुआ है। फिलहाल नवादा पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।