माताओं को किया गया सम्मानित
प्रखंड में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर जीविका के द्वारा लगातार ग्राम संगठन में पोषण।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 06:21 PM (IST)
नवादा। प्रखंड में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर जीविका के द्वारा लगातार ग्राम संगठन में पोषण उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को राधे कृष्णा जीविका महिला ग्राम संगठन उसमान, राजा जीविका महिला ग्राम संगठन सलेमपुर, अनमोल जीविका महिला ग्राम संगठन तारगिर में पोषण आहार रत्न समारोह का आयोजन किया गया। जहां बच्चों को सही पोषण देने वाली माताओं को सम्मानित किया गया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक आफताब आलम ने उक्त जानकारी दी। मौके पर निरंजन कुमार, उषा देवी, अजीत कुमार, राखी कुमारी, मंजू कुमारी, पार्वती देवी, ¨पकी कुमारी, रेखा कुमारी आदि मौजूद थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें