मृदा जांच में जुटे कृषि कर्मी
किसानों को उचित पैदावार के लिए मिट्टी की जांच करवाना जरूरी होता है। फलस्वरूप वारिसलीगंज कृषि कार्यालय के कर्मी गांव देहातों में जाकर खेतों से मिट्टी जांच के लिए नमूना संग्रह करने में जुटे हैं।
नवादा। किसानों को उचित पैदावार के लिए मिट्टी की जांच करवाना जरूरी होता है। फलस्वरूप वारिसलीगंज कृषि कार्यालय के कर्मी गांव देहातों में जाकर खेतों से मिट्टी जांच के लिए नमूना संग्रह करने में जुटे हैं। कृषि समन्वयक पंकज कुमार ने बताया कि अच्छी पैदावार के लिए किसानों की खेतों की मिट्टी स्वस्थ्य होना जरूरी है। मिट्टी की जांच करवा कर संबंधित किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा ताकि मिट्टी में कम आवश्यक तत्वों को उपर से देकर पूरा किया जा सके। कृषि समन्वयक के अनुसार प्रत्येक गांव जा कर जीपीएस तकनीक के माध्यम से ढ़ाई एकड़ की परीधि वाले खेतों से मिट्टी का नमूना लिया जाता है। जिसे कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा जांच किया जाता है। जांच बाद मिट्टी में पाई जाने वाली कमी को दर्शाते हुए किसान को मिट्टी स्वास्थ्य कार्य मुहैया करवाई जाती है। समन्व्यक ने कहा की अगर मिटटी में पाई जाने वाली कमियों को दूर कर दिया जाएगा तो किसान को किसी भी फसल का उचित मात्रा में पैदावार मिल सकेगा।