तैयारियों में जुटे चुनावी लड़ाके
अगले माह निकाय चुनाव की संभावना को देखते हिसुआ नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो के संभावित उम्मीदवार अपने कागजातों को दुरुस्त करने में लग गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 03:01 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 03:01 AM (IST)
नवादा। अगले माह निकाय चुनाव की संभावना को देखते हिसुआ नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो के संभावित उम्मीदवार अपने कागजातों को दुरुस्त करने में लग गए हैं। जाति, आवासीय, आचरण एवं आय प्रमाण पत्रों के साथ ही अपने प्रस्तावक तथा समर्थकों के भी आवश्यक प्रमाण पत्रों को बनवाने में जुटे हैं। घरों के कागजातों के साथ टैक्स आदि की रसीद कटवाने का काम पुरजोर चल रहा है। इसी बहाने नगर पंचायत को राजस्व का फायदा हो रहा है। साथ में प्रस्तावक और समर्थकों की भी मौज हो गई है। प्रत्याशी अपने ही खर्च से उनकी रसीद भी कटवा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें