मुखिया संघ की बैठक आयोजित
नवादा। इंटर विद्यालय नारदीगंज में सोमवार को प्रखंड मुखिया संघ की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता मुखिया स
नवादा। इंटर विद्यालय नारदीगंज में सोमवार को प्रखंड मुखिया संघ की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष परमा पंचायत की मुखिया दर्शनिया देवी ने की। उपस्थित लोगों ने छह सूत्री प्रस्तावों को मंजूरी दी। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि संघ की गरिमा व एकता को बनाए रखना है। हर माह के प्रथम रविवार को बैठक करना अनिवार्य है। वहीं पेश पंचायत की मुखिया दिव्या प्रधान ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अनिमितता का मामला उठाया। डोहरा पंचायत की मुखिया रेखा देवी ने कहा कि लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बनाए गए शौचालय का भुगतान नहीं हो पाया है। वहीं नए शौचालय का भुगतान नहीं कर पुराने शौचालय में बिचौलिया के माध्यम से नजराना लेकर भुगतान किया जा रहा है। कहा गया कि एक सप्ताह के अंदर शौचालय की राशि का भुगतान नहीं किया गया तो आमरन अनशन किया जाएगा। हड़िया पंचायत की मुखिया प्रमोद कुमार ने पेंशन योजना,कन्या विवाह योजना के लाभुकों को राशि नहीं मिलने पर ¨चता जताई। मसोढ़ा पंचायत की मुखिया ने कहा पंचायत समिति की बैठक में मुखिया द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि को बैठक में शामिल नहीं होना दिया जाता है। वहीं नारदीगंज मुखिया रणविजय पासवान ने राशन किरासन को सुचारू रूप से वितरण हो ताकि लाभुकों को सही तरीके से लाभ मिल सके। साथ ही पंचायत स्तर पर नए राशन कार्ड बनाने होते प्रखंड में अलग अलग काउंटर बनाकर आवेदन लिया जाए। यह व्यवस्था शीघ्र हो। बैठक में लिए गए प्रस्तावों की प्रति बीडीओ को भेजने का निर्णय लिया गया।