मध्यस्थता केंद्र ने कराई सुलह, कायम हुआ भाईचारा
नवादा। व्यवहार न्यायालय स्थित मध्यस्थता केन्द्र में बुधवार को एक मुकदमे के पक्षकारों के बीच समझौ
नवादा। व्यवहार न्यायालय स्थित मध्यस्थता केन्द्र में बुधवार को एक मुकदमे के पक्षकारों के बीच समझौता कराया गया। जिससे पक्षकारों के बीच पुन: आपसी प्रेम व भाईचारा का माहौल कायम हो गया। जानकारी देते हुए मध्यस्थ अधिवक्ता दिनेश प्रसाद ने बताया कि मारपीट, छिनतई तथा गाली-गलौज के बाबत वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के ठेरासराय गांव निवासी विजय ठाकुर ने उसी थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी माधो महतो, मुन्ना महतो, सुनील यादव तथा भोनू महतो के विरूद्ध थाना में कांड संख्या 48/08 दर्ज कराया था। घटना 11 मई 08 की बताई जाती है। इस बीच आरोपी भोनू महतो की मृत्यु हो गई। अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी ने वाद को समझौता के लिये मध्यस्थता केन्द्र भेजा। जहां मध्यस्थ के प्रयास से दोनों पक्ष आपस में मिल गये तथा मुकदमा लड़ने में कोई दिलचस्पी नही दिखाई। अब जल्द ही मुकदमे की कार्रवाई को समाप्त कर दिया जाएगा।