विशेष प्रशिक्षण पाकर दक्ष हुए स्वाट दस्ता के जवान
स्वाट दस्ता के जवानों ने एक माह के विशेष प्रशिक्षण की समाप्ति पर मंगलवार को पुलिस लाइ।
नवादा। स्वाट दस्ता के जवानों ने एक माह के विशेष प्रशिक्षण की समाप्ति पर मंगलवार को पुलिस लाइन में हैरतअंगेज करतब दिखाया। देश भक्ति गीतों के धुन पर जवानों ने अपना करतब दिखाया। जवानों को एक महीने तक लगातार शस्त्र, दंगा नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों पर काबू पाने सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। सीआरपीाएफ के अधिकारी ने उन जवानों को प्रशिक्षित किया। एएसपी अभियान कुमार आलोक ने बताया कि स्वाट दस्ता में शामिल 60 जवानों को विभिन्न तकनीकों से दक्ष किया गया है। ताकि विपरीत परिस्थितियों में अपने दायित्व का सही तरीके से निर्वहण कर सकें। उन्होंने बताया कि जवानों को हथियार के संबंध में पूरी बारीकी से जानकारी दी गई है। आंख बंद कर जवान हथियारों को खोल सकते हैं। दंगा नियंत्रण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के साथ ही उपद्रवियों से निबटने का भी तरीका बताया गया है। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद जवानों ने डेमो में अपना करतब दिखाया, जिसे देख लोग दंग रह गए।