करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही ¨पटू चौहान के रूप में हुई है। मृतक की मां आसुरी देवी ने बताया कि ¨पटू सुबह में बगल के गांव से काम कर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान एक युवक से किसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। मामला बढ़ता देख वह जान बचाकर भागने लगा, इस बीच पास स्थित ट्रांसफॉर्मर के पास वह बिजली तार की चपेट में आ गया। घटना के संबंध में एसआइ पवन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बुधवार की रात दीवाली मनाने के बाद गुरुवार को घर में मातम पसर गया। मृतक ¨पटू अपने घर का कमाऊ सदस्य था। उसके चले जाने के बाद घर पर मानो बज्रपात गिर गया है। मां का रो-रोकर हाल-बेहाल था। पत्नी लाखो देवी भी रोते हुए बेसुध हो जा रही थी। दो साल की मनीषा के सिर से पिता का साया छीन गया।