असंगठित मजदूरों के लिए सरकार चला रही कई योजनाएं: अमरेंद्र
श्रम विभाग की ओर से सोमवार को नवादा में श्रम कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। जिले के श्रम अधीक्षक अमरेंद्र नारायण व सभी प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया।
श्रम विभाग की ओर से सोमवार को नवादा में श्रम कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। जिले के श्रम अधीक्षक अमरेंद्र नारायण व सभी प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया। जहां श्रम अधीक्षक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में पहुंचे दर्जनों मजदूरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के स्तर से मजदूरों के कल्याण को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही है। असंगठित मजदूरों के कल्याण, उनके स्वास्थ्य व रोजगार को लेकर भी योजनाएं हैं। मजदूर भाई उन योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाएं। श्रम विभाग के कार्यालय से हर तरह की जानकारी दी जाती है। साथ ही योजनाओं का लाभ दिलाने में हर संभव मदद भी की जाती है। इस कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बब्लू कुमार, दीपक कुमार, मनीष कुमार, अरूण कुमार, बागेश्वर पाठक, निवास ओझा व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।