मंडल कारा से केंद्रीय कारा भेजे गए दस सजायाफ्ता बंदी
मंडल कारा नवादा से दस सजायाफ्ता बंदियों को सेंट्रल जेल गया भेजा गया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 07:39 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 07:39 PM (IST)
नवादा। मंडल कारा नवादा से दस सजायाफ्ता बंदियों को सेंट्रल जेल गया भेजा गया है। रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सभी बंदियों को यहां से भेजा गया। मंडल कारा अधीक्षक रामाधार ¨सह के अनुसार कारू रवानी, सिद्धेश्वर रवानी, बब्लू कुमार उर्फ बब्लू रवानी, नरेश राम, कृष्णा चौहान, छोटन चौहान, नंदकिशोर राजवंशी, रामोतार पंडित, पोपाल ¨सह, माधव ¨सह, गोपाल ¨सह, चन्दन ¨सह व संतोष कुमार को केंद्रीय कारा गया शिफ्ट किया गया है। सभी की सजा की अवधि दस वर्षों से अधिक की है। उक्त कार्रवाई उच्चधिकारियों के आदेश के आलोक में की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें