Move to Jagran APP

सड़क लूट में अंतरजिला गैंग का सदस्य गिरफ्तार

सड़क लूट के एक मामले में पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Feb 2018 11:43 PM (IST)Updated: Wed, 07 Feb 2018 01:32 AM (IST)
सड़क लूट में अंतरजिला गैंग का सदस्य गिरफ्तार
सड़क लूट में अंतरजिला गैंग का सदस्य गिरफ्तार

नवादा। सड़क लूट के एक मामले में पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया बदमाश टुनटुन कुमारा नालंदा जिला के दीपनगर थाना क्षेत्र के इंदरपुर बेरौटा गांव का रहने वाला है। उसके पास से लूटी गई मोबाइल भी बरामद किया गया। एसपी विकास बर्मन ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिसुआ थाना क्षेत्र के ज्ञान भारती स्कूल के समीप 18 जनवरी को हिसुआ से नवादा आने के क्रम में नारदीगंज थाना क्षेत्र के ननौरा गांव निवासी अर्जुन कुमार सहित अन्य लोगों के साथ लूटपाट की गई थी। इस बाबत हिसुआ थाना में अर्जुन ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें पीड़ित ने बताया था कि वह टेंपो पर सवार होकर नवादा आ रहा था। तभी ज्ञान भारती स्कूल के समीप अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने रास्ता रोक कर लूटपाट की। उससे 12 हजार रुपये नगद व एक मोबाइल छीना गया था। प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरु कर दी गई थी। वैज्ञानिक अनुसंधान तथा लूटे गए मोबाइल का तकनीकि विश्लेषण करते हुए टुनटुन को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश राजगीर, हिसुआ, नारदीगंज, वजीरगंज थाना क्षेत्र में लूट की कई वारदातों में शामिल रहा है। अर्जुन से लूटकांड में भी उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि इसका एक लूट गैंग है, जो विभिन्न जिलों में लूटपाट करता है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.