लॉकडाउन के बीच पुलिस ने की वाहनों की जांच, वसूला जुर्माना
जिले में लॉकडाउन का गुरुवार को एक माह पूरा हो गया। लॉकडाउन के बीच शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
जिले में लॉकडाउन का गुरुवार को एक माह पूरा हो गया। लॉकडाउन के बीच शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात दिखे। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग गुजरते दिखे। शहर के चौक-चौराहों पर भी पुलिस कर्मियों के अलावे एक भी लोग नहीं दिखे। इस दौरान शहर के विजय बाजार, मेन रोड आदि इलाकों में लोगों की भीड़ देखी गई।
नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बेवजह बाइक से घूम रहे युवाओं की बाइक जांच की। पुलिस ने बिना हेलमेट के चलने वाले बाइक चालकों पर पुलिस की सख्ती देखी गई। कई बाइक सवार बाइक जांच होते देख मुख्य रास्ते को छोड़कर अन्य रास्तों से भागते दिखे। नगर के शहीद भगत सिंह चौक, प्रजातंत्र चौक, सछ्वावना चौक, मेन रोड आदि इलाकों में बाइक की जांच की गई। और बाइक सवार से जुर्माना की राशि वसूल की गई। साथ ही बाइक सवारों को लॉकडाउन का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। वहीं पार नवादा व गांधी इंटर विद्यालय मैदान स्थित वेंडिग जोन में फल-सब्जी की खरीदारी करते लोग दिखे। सब्जी विक्रेताओं द्वारा दुकान आने वाले ग्राहकों को शारीरिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। लोग एक-दूसरे से शारीरिक दूरी बनाकर सब्जी खरीदते दिखे। इस दौरान पुलिस कर्मी भी वेंडिग जोन में घूम-घूमकर जायजा लेते नजर आए। पुलिस कर्मियों द्वारा फल व सब्जी विक्रेताओं को शारीरिक दूरी का पालन करने का सख्त हिदायत दी गई। और लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कारवाई करने की चेतावनी दी गई।