विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होली को ले शराब तस्करी में तेजी, सीमावर्ती झारखंड में सुलग रहीं भट्ठियां

By Amit AlokEdited By:
Published: Thu, 09 Mar 2017 09:21 AM (IST)Updated: Thu, 09 Mar 2017 10:27 PM (IST)

होली के नजदीक आते ही बिहार में शराब की मांग बढ़ गई है। शराबबंदी के बाद आ रही पहली होली ...और पढ़ें

होली को ले शराब तस्करी में तेजी, सीमावर्ती झारखंड में सुलग रहीं भट्ठियां
होली को ले शराब तस्करी में तेजी, सीमावर्ती झारखंड में सुलग रहीं भट्ठियां

नवादा [जेएनएन]। बिहार में शराब पर प्रतिबंध है, लेकिन होली को लेकर इसकी तस्करी बढ़ गई है। रोजाना विभिन्न  इलाकों से शराब की बरामदगी हो रही है। सीमावर्ती झारखंड में सैकड़ों शराब की भट्ठियां संचालित हो रही है, जहां तैयार शराब को बिहार के गांवों में खपाया जा रहा है।

नवादा में सक्रिय हैं शराब माफिया
बताया जाता है कि झारखंड सीमा पर सक्रिय शराब के अधिकांश धंधेबाज बिहार के ही शराब माफिया हैं। भट्ठियों की संख्या 100 से ज्यादा है। वहां प्रतिदिन सैकड़ों लीटर महुआ शराब बनती है। नवादा की बात करें तो झारखंड से सटे रजौली प्रखंड के माफिया तत्व इसमें संलिप्त बताए जा रहे हैं।
बिहार में शराब पर प्रतिबंध के बाद नवादा के शराब माफिया झारखंड के इलाकों में शिफ्ट कर चुके हैं। रजौली प्रखंड के हरदिया पंचायत, चितरकोली पंचायत, सवैयाटांड पंचायतों की सीमाएं झारखंड के कोडरमा जिले से सटी है। ये पंचायतें सुदूरवर्ती होने के साथ-साथ नदी-नालों व पहाड़ से घिरी है। इसका फायदा शराब के धंधेबाज उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   अस्पताल में एंबुलेंस न मिलने पर गोद में पत्नी का शव लेकर घर गया पति

रोजाना सुलगतीं दर्जनों भट्ठियां
सूत्रों की मानें तो सवैयाटांड व हरदिया पंचायतों के माफिया तत्व झारखंड के इलाकों में शराब भट्ठियां संचालित कर रहे हैं। प्रतिदिन दर्जनों छोटी-बड़ी शराब भट्ठियां सुलगती हैं, जहां रोज कई क्विंटल महुआ गलाया जाता है। तैयार शराब नवादा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सप्लाई होती है। शराब के लिए महुआ की आपूर्ति नवादा की मंडियों से होती है।

पीने-पिलाने के भी दर्जनों  अड्डे
शराब की तस्करी के अलावा सीमावर्ती झारखंउ में शराब पीने के दर्जनों अड्डे बन गए हैं। इन अड्डों पर सैकड़ों की संख्या में लोग शराब पीने रजौली से जाते हैं। इससे अगल-बगल के क्षेत्रों में अशांति व असुरक्षा का महौल बना रहता है।

यह भी पढ़ें: हैवानियत की हद : लड़की से रेप की कोशिश, विफल रहने पर फोड़ दी आंख    

ग्रामीण नहीं उठाते आवाज
दबंग व अपराधी प्रवृति के शराब माफिया के भय से ग्रामीण उनके खिलाफ आवाज नहीं उठाते हैं। स्थानीय प्रशासन कई बार इन अड्डों पर छापेमारी कर चुकी है। कई अड्डों को ध्वस्त भी किया है। पुलिस कार्रवाई पर यह धंधा थोड़े दिनों के लिए थम जरुर जाता है, लेकिन जैसे ही मामला ठंडा पड़ता है, फिर शुरु हो जाता है।

पुलिस ने कहा, होगी कार्रवाई
रजौली के थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि अवैध शराब की कई भट्ठियां ध्वस्त की जा चुकी हैं। कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फिर भी शराब कारोबारियों द्वारा झारखंड के इलाके में शराब चुलाया जा रहा है तो वहां भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बैंकों के एटीएम कार्डधारकों को भी मिलेगा बीमा का लाभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।