जदयू ने बूथ अध्यक्षों व सचिवों को किया प्रशिक्षित
गुरुवार को जदयू का सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पकरीबरावां डाकबंग
गुरुवार को जदयू का सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पकरीबरावां डाकबंगला में किया गया। वारसलीगंज विधानसभा के सभी बूथों के अध्यक्ष एवं सचिव इसमें शामिल हुए। अध्यक्षता कमलेश कुशवाहा ने की। प्रदेश महासचिव सह क्षेत्रीय संगठन प्रभारी डॉ. विपिन कुमार यादव, जिलाध्यक्ष सलमान रागीब, पूर्व विधायक प्रदीप महतो, जिला संगठन प्रभारी मुनेश्वर सिंह, विधानसभा प्रभारी विपिन कुमार सिन्हा ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। डॉ. यादव ने लोगों को पार्टी की विचारधारा, सरकार के कार्यों मसलन कानून का राज, लोक सेवा- लोक शिकायत, 3 सी ( क्राइम, करप्शन, कम्युनलिज्म ), बिहार विकास एवं गौरव के बारे में कार्यकत्र्ताओं को विस्तृत रूप से समझाया। कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है। सीएम ने अपने कुशल नेतृत्व-क्षमता और ²ढ़ इच्छाशक्ति से बिहार के विकास के लिए जो प्रयास किया है वह काबिले तारीफ है।
विधानसभा प्रभारी विपिन सिन्हा ने कहा कि लालू-राबड़ी शासनकाल के दौरान हत्या के 67249,फिरौती के लिए अपहरण 5243 और नरसंहार के 118 घटनाएं हुई। इन 118 नरसंहार में मारे गए लोगों की संख्या 812 थी। इन 118 नरसंहार में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के नरसंहार की संख्या 46 थी। इन समुदायों के मारे गए लोगों की संख्या 378 थी। यहां तक कि नरसंहार में महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा गया था। उस समय की तुलना में आज की स्थिति क्या है कहने की जरूरत नहीं है।
पूर्व विधायक प्रदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार के लोगों का कल्याण चाहते हैं। बिहार में आज विकास की जो गंगा बह रही है वह मुख्यमंत्री के सपने का एक नमूना है। मुख्यमंत्री बिहार के छात्रों की शिक्षा को लेकर हमेशा चितित रहते थे। जिसको लेकर उन्होंने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना चलाकर छात्र-छात्राओं के भविष्य को उच्च शिक्षा से जोड़कर संवारने का जो काम किया है उसके लिए पूरे देश में चर्चा हो रही है। पार्टी के जिलाध्यक्ष सह एमएलसी सलमान रागीव ने कहा कि 2020 में पुन: एक बार एनडीए की सरकार होगी। बिहार की जनता को मुख्यमंत्री पर विश्वास है। उन्होंने बिजली, सड़क व अपराध नियंत्रण का जो वायदा किया था, उसे पूरा किया। अब घड़ी आ चुकी है कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करें। मौके पर कई वक्ताओं ने विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर वारिसलीगंज प्रभारी कमलेश कुमार, ज्योति पासवान, नगीना चौरसिया, छात्र जदयू के जिला उपाध्यक्ष अनीश कुमार वर्मा ,जनता दल यू के प्रखंड अध्यक्ष सतीश यादव, अनवर भट, रामनरेश प्रसाद सिंह सहित कई अन्य मौजूद थे।