विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व विधायक प्रदीप दोबारा बने जदयू जिलाध्यक्ष

By Edited By:
Published: Mon, 19 Sep 2016 08:17 PM (IST)

नवादा। वारिसलीगंज के पूर्व विधायक प्रदीप कुमार दोबारा जद यू के जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। सोमवार क

News Article Hero Image

नवादा। वारिसलीगंज के पूर्व विधायक प्रदीप कुमार दोबारा जद यू के जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। सोमवार को होटल सेलीब्रेशन में पार्टी की संगठनात्मक चुनावी बैठक में उनके नाम की घोषणा की गई। चुनावी बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाची पदाधिकारी जयशंकर चंद्रवंशी ने की। पार्टी के विनय यादव ने पूर्व विधायक प्रदीप कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका समर्थन सभी सदस्यों ने किया। उसके बाद औपचारिक रूप से उनके नाम का एलान किया गया। पर्यवेक्षक डॉ. राम कुमार मेहता, नालंदा के पूर्व एमएलसी राजू यादव, वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक कौशल यादव, विधान पार्षद सलमान रागीव की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कौशल यादव ने संगठन को और धारदार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सूबे में शराबबंदी लागू होने के बाद बिहार में आपसी सछ्वाव और प्रेम का वातावरण देखने को मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शराबबंदी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने भ्रष्ट अफसरों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे अफसरों पर नजर रखने की जरुरत है। अफसरों के भ्रष्ट आचरण से सरकार की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा बाद सभी प्रखंड अध्यक्षों व राज्य परिषद के सदस्यों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूती प्रदान के लिए काम किया जायेगा। विधान पार्षद सलमान रागीव ने कहा कि सीएम के सपनों को साकार करने में नवादा जिला अग्रणी रहेगा। इससे पूर्व पर्यवेक्षक ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता कौशल यादव के नेतृत्व में संगठन अनुशासित होकर काम कर रही है। पूर्व एमएलसी राजू यादव ने कहा कि गांव-गांव तक संगठन को खड़ा करने और मजबूती प्रदान करने का श्रेय पूर्व विधायक कौशल यादव का है।

राज्य परिषद के सदस्यों के लिए नाम प्रस्तावित

- पार्टी के राज्य परिषद सदस्यों के लिए जिले से पांच नाम प्रस्तावित किया गया। नवादा विस से मणिलाल कुशवाहा, गो¨वदपुर से चंद्रिका यादव, हिसुआ से मसीहउद्दीन, वारिसलीगंज से जयशंकर चंद्रवंशी व रजौली से ¨पकी भारती का नाम प्रस्तावित किया गया। मौके पर कुलदीप यादव, सुनील कुशवाहा, मो. हामिद, रामप्रवेश यादव, उमेश उर्फ साधु यादव, सुनीता कुमारी, रणजीत पटेल, मनोज कुमार वर्मा, शैलेंद्र महतो, विमला देवी, शकील अहमद, सहदेव यादव, रामप्रवेश राय, अरुण कुमार, कुलदीप ¨सह, शिवालक चौहान, सुगिया देवी, प्रमिला कुमारी, कृष्णा रानी वर्मा आदि उपस्थित थे।

जिले में मजबूत होगा संगठन

नवादा : जदयू नेता इकबाल हैदर खां मेजर ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार को बधाई देते हुए कहा है कि जिले में पार्टी काफी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि श्री कुमार का दोबारा चयन इस बात द्योतक है कि उनके नेतृत्व में संगठन का काम बढ़ा है और पार्टी कार्यकर्ताओं को काफी सम्मान मिला है। उन्होंने राज्य परिषद के लिए प्रस्तावित सभी पांचों सदस्यों को भी बधाई दी है। मेजर ने पूर्व विधायक कौशल यादव के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में संगठन का काफी विस्तार हुआ है।

जिलाध्यक्ष को लोगों ने दी बधाई संवाद सूत्र,कौआकोल(नवादा): प्रदीप महतो को जदयू का दुबारा जिलाध्यक्ष चुने जाने पर कौआकोल के पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। बधाई देने वालों में कौआकोल के जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विमला देवी, 20 सूत्री पखंड अध्यक्ष रामाश्रय ¨सह, ललित कुमार उर्फ विलायती ¨सह, विनोद यादव, सरौनी पंचायत के मुखिया छोटेलाल यादव, मंझिला के पंस सदस्य रेणु कुमारी, पैक्स अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, दरावां के रजनीश कुमार, रंजीत रजक, राम निवास प्रसाद, शंभु महतो, भूषण यादव, रामचंद्र शर्मा आदि शामिल हैं।