श्रद्धा से याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 73 वीं जयंती रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।
नवादा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 73 वीं जयंती रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। जिलाध्यक्ष आभा देवी की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के साथ उनकी नीतियों का प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता व संचार क्रांति का जनक बताते हुए कहा कि आज उनकी कमी देश को खल रही है। वे रहते तो भारत का विकास द्रुत गति से होता। आज पूरे भारत में भय व दहशत का माहौल है जो उनके स्वर्णिम कार्यकाल में नहीं था। गरीब व गरीबी की पराभिाषा ही बदल गई है। महिलाओं के साथ अल्पसंख्यकों में असुरक्षा की भावना है। उनके देश के लिए दी गई कुर्बानी को पूरा भारत आज भी याद कर रहा है। मौके पर रोहित ¨सहा, मो. राजीक, मो.एजाज अली मुन्ना, आनन्द कश्यप, रजनीकांत दीक्षित, श्यामसुंदर कुशवाहा, सुमन ¨सह, जागेश्वर पासवान, गोपाल कुमार, अब्दुल्लाह आजम, फखरूद्दीन अली अहमद, सीमा देवी, अजय कुमार, अरूण शर्मा, बंगाली पासवान, गोपेश कुमार, रामरतन गिरी, कलाम उद्दीन, रमेश चौधरी, मो. कासीम, कृष्ण कुमार ¨सह, उपेन्द्र ¨सह, अभिमन्यु ¨सह, मो. अबरार, मो. शमीम, मो. शहनवाज, राजेश कुमार, राजेन्द्र चौहान, शंकर चौहान समेत कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।