मानव श्रृंखला को ले अलग-अलग तिथियों में पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक
जल-जीवन-हरियाली नशामुक्ति बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर आगामी 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है। मानव श्रृंखला की सफलता के लिए अलग-अलग तिथियों में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई है।
जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर आगामी 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है। मानव श्रृंखला की सफलता के लिए अलग-अलग तिथियों में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई है। बीडीओ राजमिति पासवान ने बताया कि अंचल अधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी प्रधानाध्यापक इंटर विद्यालय नरहट, प्रभारी प्रधानाध्यापक इंटर विद्यालय खनवां, प्रभारी प्रधानाध्यापक इंटर विद्यालय दायबिगहा, प्रभारी प्रधानाध्यापक इंटर विद्यालय बरबट्टा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखपुरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चैनपुरा, वार्डन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नरहट, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी, थानाध्यक्ष नरहट, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका की बैठक प्रखंड कार्यालय में 27 दिसंबर को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि प्रखंड प्रमुख, सभी पंचायत समिति सदस्य, सभी मुखिया, सभी सरपंच, सभी वार्ड सदस्य, सभी पंच की बैठक प्रखंड कार्यालय में 28 दिसंबर को आयोजित होगी। सभी किसान सलाहकार, सभी कृषि समन्वयक, सभी विकास मित्र, सभी ग्राम कचहरी सचिव की बैठक 30 दिसंबर को एवं सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक 31 दिसंबर को प्रखंड कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बीडीओ ने मानव श्रृंखला को सफल बनाने के उद्देश्य से निर्धारित अलग-अलग तिथियों में सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है।