जगदेव बाबू के पदचिन्हों पर चलने से होगा कल्याण
शहीद जगदेव राजनैतिक जागरुकता मंच की बैठक शुक्रवार को राजद कार्यालय में हुई।
नवादा। शहीद जगदेव राजनैतिक जागरुकता मंच की बैठक शुक्रवार को राजद कार्यालय में हुई। अध्यक्षता अनिल मेहता ने की। पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जगदेव बाबू विचारधारा थे। उनके पदचिन्हों पर चलने से ही गरीब, पिछड़ों का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर को मंच का सम्मेलन पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा। जिसका उद्घाटन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद करेंगे। उन्होंने तमाम लोगों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की। बैठक को अरवल विधायक र¨वद्र ¨सह, राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, रामदेव महतो, प्रो. रामेश्वर प्रसाद, ब्रजेंद्र कुशवाहा, मथुरा यादव आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर वाल्मीकि यादव, वीणा देवी, अर¨वद आदर्शी, लक्ष्मण कुशवाहा, बैजनाथ कुशवाहा, अंबिका मेहता, संजय कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, मुनेश्वर कुशवाहा, र¨वद्र यादव, विपिन कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, सुबोध कुशवाहा आदि उपस्थित थे।